Mahindra जल्द ला रही 8 नई Electric Car, बेस्ट सेलिंग SUV का भी लाएगी EV वेरिएंट

Mahindra के Executive Director Rajesh Jejurikar ने बताया कि कंपनी अगले पांच साल (2027 तक) में देश में 8 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी (Mahindra Upcoming Electric Car) कारें लॉन्च करेगी। उम्मीद है कि सबसे पहले देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार (Cheapest Electric Car) महिंद्रा केयूवी 100 इलेक्ट्रिक (Mahindra eKUV100) लॉन्च की जा सकती है। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 11, 2021 7:22 AM IST / Updated: Nov 11 2021, 01:00 PM IST

ऑटो डेस्क, Mahindra Electric Car । ऑटोमोबाइल कंपनियों के बीच इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) लॉन्च करने की रेस तेज हो गई  है।  महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने ऐलान किया है कि वह आने वाले कुछ सालों में( 5 से 6 वर्षों) 8 इलेक्ट्रिक कारें (Mahindra New Electric Cars) लॉन्च करेगा। कंपनी ने कहा  है कि वह 5 एसयूवी (Mahindra SUV) और 3 अलग-अलग सेगमेंट की कारें लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। इस लिस्ट में महिंद्रा केयूवी इलेक्ट्रिक (Mahindra eKUV100) का नाम टॉप पर है। 

टॉप मॉडल का पेश करेगी EV वेरिएंट
Mahindra अपनी शानदार कार और एसयूवी के जरिए साल 2021 में मार्केट में अपनी पकड़ बनाए रखी है, वही कंपनी अगले साल 2022 में भी नया धमाका करने जा रही है। महिंद्रा कंपनी अगले साल भारत में कई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च (Upcoming Electric Car Launch) करने जा रही है। इस लिस्ट में महिंद्रा केयूवी इलेक्ट्रिक (Mahindra eKUV100) का नाम शीर्ष  पर है। महिंद्रा अगले साल 2022 में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार (Cheapest Electric Car) महिंद्रा केयूवी100 इलेक्ट्रिक (Mahindra eKUV100) लॉन्च करने वाली है। इसके बाद कंपनी सबसे धांसू एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी 300 का इलेक्ट्रिक वेरिएंट Mahindra eXUV300 भी लॉन्च करेगी। मीडिया रिपर्टस की मानें तो कंपनी अपनी महिंद्रा एक्सयूवी 700 भी इलेक्ट्रिक वेरिएंट में उतार सकती है। 

कंपनी करेगी 8 इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च
महिंद्रा एंड महिंद्रा के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजेश जेजुरिकर (Executive Director Rajesh Jejurikar) ने मीडिया को संबोधित करते हुए जानकारी दी है कि महिंद्रा साल 2027 तक 8 इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ ही 8 लाइट कॉमर्शियल व्हीकल  लॉन्च करेगी। जेजुरिकर ने बताया है कि महिंद्रा निकट भविष्य में  20 फीसदी इलेक्ट्रिक कारों का प्रोडक्शन करेगा। कंपनी ईवी सेगमेंट में 3000 करोड़ रुपये इंवेस्ट करने का ऐलान कर चुकी है। इस तरह से महिंद्रा ने मार्केट इंवेस्टर्स को भी अपना प्लान बता दिया है।   

Mahindra KUV100 Electric साल 2022 में होगी लॉन्च
Mahindra KUV100 Electric को कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में प्रदर्शित किया था। इसके बाद इस माइक्रो एसयूवी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। दिवाली से पहले इसके प्रोडक्शन रेडी वर्जन को टेस्टिंग के दौरान पॉइंट आउट किया गया था, इसके बाद एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस micro suv में फॉसिल फ्यूल वेरिएंट (fossil fuel variants) जैसे ही लुक और फीचर्स दिए जाएंगे। महिंद्रा साल 2022 में KUV100 Electric के अलावा Mahindra XUV300 Electric भी लॉन्च कर सकती है। 

घर पर ही हो जाएगी चार्ज  
 Mahindra eKUV100 में 40kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया जा सकता है। इसमें 15.9kWh का बैटरी पैक होगा, जो 40 bhp की पावर और 120 Nm टॉर्क जेनरेट करेगा। एक्सपर्ट की मानें तो केयूवी100 इलेक्ट्रिक को सिंगल चार्ज में 140 किलोमीटर तक की रेंज देता है। इस कार को चार्जिंग स्टेशन ले जाने की जरुरत नहीं होगी। इसे   घर पर एसी चार्जर की जरिए करीब 6 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा। वहीं डीसी फास्ट चार्जिंग से एक घंटे में 75 फीसदी से अधिक चार्ज किया जा सकेगा। 

Tata Punch Electric से होगा सीधा मुकाबला
 टाटा ने इस साल  माइक्रो एसयूवी टाटा पंच को लॉन्च किया है। ये गाड़ी ग्राहकों ने हाथों- हाथ ली है । इस माइक्रो एसयूवी का इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों देशी माइक्रो इलेक्ट्रिक एसयूवी में तगड़ी जंग देखने को मिलेगी। बता दें कि टाटा हो या महिंद्रा दोनों कंपनियों की गाड़ियों भारत में खासी मांग है। आने वाले समय में Mahindra eKUV100 और टाटा पंच इलेक्ट्रिक के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। 

बता दें कि देश में टाटा नेक्सॉन ईवी (Tata Nexon EV), टाटा टिगोर (Tata Tigor EV) ईवी के बाद जल्द ही टाटा अल्ट्रोज ईवी (Tata Altroz EV) और टाटा पंच ईवी (Tata Punch Electric) लॉन्च की जाने वाली हैं। 
ये भी पढ़ें-
Petrol-Diesel Price, 11 Nov 2021, क्रूड ऑयल 80 डॉलर के पार, भारत में लगातार राहत बरकरार
भारत में लॉन्च हुई Maruti Suzuki Celerio, 4.99 लाख रुपए में देगी इतना माइलेज
Shri Ramayana Yatra : अगले शानदार सफर के लिए हो जाएं तैयार, तस्वीरों में देखें कितनी भव्य होगी ये

Share this article
click me!