Brezza Facelift की बुकिंग शुरू! सिर्फ 11000 रुपए में घर लाएं मारुति की नई SUV, जानें क्या है खास

Published : Jul 22, 2026, 10:01 AM IST
Brezza Facelift की बुकिंग शुरू! सिर्फ 11000 रुपए में घर लाएं मारुति की नई SUV, जानें क्या है खास

सार

मारुति ब्रेजा का नया फेसलिफ्ट आ रहा है, जिसकी बुकिंग ₹11,000 में शुरू है। इसमें नए डिजाइन, अपडेटेड केबिन और 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन की वापसी की उम्मीद है। कीमतें 23 जुलाई को घोषित होंगी।

देश की सबसे पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUVs में से एक, मारुति सुजुकी ब्रेजा अब एक नए अवतार में आने के लिए तैयार है। कंपनी ने 2026 ब्रेजा फेसलिफ्ट का पहला टीज़र जारी करने के साथ ही इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। अगर आप नई ब्रेजा खरीदना चाहते हैं, तो इसे ऑनलाइन या मारुति सुजुकी के ऑथराइज्ड एरीना डीलरशिप पर बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको 11,000 रुपये का टोकन अमाउंट देना होगा।

मारुति सुजुकी ने टीज़र जारी करते हुए एक मैसेज भी दिया है, "यह इस सीज़न का सबसे बड़ा धमाका है। नई ब्रेजा आपको चौंकाने आ रही है।" हालांकि, कंपनी ने गाड़ी का पूरा लुक तो नहीं दिखाया है, लेकिन टीज़र में अपडेटेड ब्रेजा का सिल्हूट साफ नज़र आ रहा है।

ब्रेजा 2016 में लॉन्च हुई थी और तब से यह भारतीय बाजार में एक हिट मॉडल रही है। मारुति सुजुकी ने बताया कि पिछले दस सालों में 14 लाख से ज्यादा ग्राहक ब्रेजा को अपना बना चुके हैं। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग एंड सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, पार्थो बनर्जी ने कहा कि ग्राहकों का भरोसा और प्यार नई ब्रेजा को और ऊंचाइयों पर ले जाएगा और यह नया मॉडल और भी शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगा।

डिजाइन में मिलेंगे नए अपडेट्स

नई ब्रेजा का ओवरऑल डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा ही रहेगा, लेकिन इसे फ्रेश लुक देने के लिए कई कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे। इसमें नया फ्रंट लुक, बदला हुआ रियर डिजाइन, नए डिजाइन वाले हेडलैंप और नए अलॉय व्हील्स जैसे बदलावों की उम्मीद है, जो इसे और मॉडर्न बनाएंगे।

केबिन और फीचर्स में भी होंगे बदलाव

गाड़ी के अंदर एक नया कलर थीम, अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम और बेहतर यूजर इंटरफेस मिल सकता है। पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कई नए फीचर्स भी नई ब्रेजा में शामिल किए जा सकते हैं। सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में मुकाबला काफी कड़ा हो गया है, इसलिए उम्मीद है कि कंपनी सेफ्टी और कम्फर्ट फीचर्स में भी कई अपडेट्स देगी।

क्या टर्बो पेट्रोल इंजन की होगी वापसी?

रिपोर्ट्स की मानें तो नई ब्रेजा में सबसे बड़ा बदलाव इंजन में हो सकता है। इसमें 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आ सकता है। 1.2-लीटर से कम क्षमता वाले पेट्रोल इंजन पर टैक्स में छूट मिलती है, जिसका फायदा नई ब्रेजा की कीमत में भी देखने को मिल सकता है।

CNG मॉडल भी होगा खास

नई ब्रेजा के CNG वेरिएंट में भी कुछ बदलाव की उम्मीद है। बूट स्पेस बढ़ाने के लिए इसमें अंडरबॉडी CNG टैंक सिस्टम दिया जा सकता है। CNG वेरिएंट में मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ही रहने की संभावना है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा। 23 जुलाई को कीमतों के ऐलान के साथ ही नई ब्रेजा के बारे में और जानकारी सामने आएगी।

PREV

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

Read more Articles on

Recommended Stories

पेट्रोल का खर्च आधा कर देंगी ये 4 आदतें! जानें 1 लीटर में 10 KM ज्यादा कैसे चलेगी आपकी गाड़ी?
Upcoming Cars: जुलाई में आ रही हैं 3 धांसू गाड़ियां, एक देगी 1300 KM की रेंज!