Hyundai Creta और Maruti को चुनौती देगी नई Duster? 160 PS पावर वाली SUV की डिलीवरी शुरू

Published : Nov 08, 2026, 02:18 PM IST
renault duster hybrid delivery started price features

सार

Renault Duster Hybrid की डिलीवरी शुरू हो गई है। 16.99 लाख रुपये कीमत वाली इस SUV में 160 PS का हाइब्रिड इंजन, सेल्फ चार्जिंग बैटरी और दमदार फीचर्स मिलते हैं।

SUV खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए Renault ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। लंबे इंतजार के बाद नई Renault Duster Strong Hybrid E-Tech 160 की डिलीवरी शुरू हो गई है। कंपनी ने इस SUV को ऐसे समय बाजार में उतारा है, जब भारतीय ग्राहकों के बीच हाइब्रिड कारों की मांग बढ़ रही है। खास बात है कि इसमें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह तकनीक बेहतर माइलेज देने में मदद करती है।

Renault Duster Hybrid की डिलीवरी शुरू

Renault India ने अपनी नई Duster Strong Hybrid E-Tech 160 की डिलीवरी शुरू कर दी है। इसकी पहली डिलीवरी हैदराबाद के HITEC City स्थित कंपनी के नए शोरूम में हुई। SUV को 17 अक्टूबर 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने दिवाली के आसपास ग्राहकों तक इसकी चाबियां पहुंचाने का वादा किया था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Bank Holiday: दिवाली के बाद भी बंद रहेंगे बैंक, जानिए आपके शहर में किस दिन है छुट्टी

कितनी है Renault Duster Hybrid की कीमत?

नई Duster Hybrid को तीन वेरिएंट Evolution, Techno और Emotion में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट Emotion की कीमत 19.49 लाख रुपये रखी गई है। ये कीमतें 31 दिसंबर 2026 तक डिलीवरी पाने वाले ग्राहकों के लिए लागू हैं। इसकी बुकिंग 21,000 रुपये देकर की जा सकती है।

160 PS की पावर वाला हाइब्रिड इंजन

इस SUV में 1.8 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। इसका हाइब्रिड सिस्टम कुल 160 PS की पावर जनरेट करता है। वहीं, इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन मोटर 208 Nm का टॉर्क देती है। इसमें मल्टीमोड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।

बैटरी चार्ज करने के लिए प्लग की जरूरत नहीं

Duster Hybrid की सबसे खास बात इसका सेल्फ-चार्जिंग सिस्टम है। इसे चार्ज करने के लिए इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन या अलग से प्लग लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। गाड़ी चलने के दौरान पेट्रोल इंजन और ब्रेक लगाने से पैदा होने वाली ऊर्जा से बैटरी चार्ज होती रहती है।

9.6 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार

कंपनी के मुताबिक, Renault Duster Hybrid महज 9.6 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी हाइब्रिड तकनीक इसे उन ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बनाती है, जो बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के साथ दमदार SUV चाहते हैं। हालांकि, इसकी वास्तविक माइलेज ड्राइविंग कंडीशन और इस्तेमाल पर निर्भर करेगी।

यह भी पढ़ें: Delhi Kia Showroom Fire: दिल्ली के किआ शोरूम में भयंकर आग, 7 घायल और 15 का रेस्क्यू

PREV

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

Read more Articles on

Recommended Stories

दिवाली की रात गाड़ी चलाते समय न करें ये 3 गलतियां, इंश्योरेंस कंपनी नहीं देगी 1 भी रुपया!
Electric Cars: इस दिवाली खरीदें 5 सबसे सस्ती EV कार, कीमत ₹7 लाख से भी कम, मिलेगी 489KM तक रेंज