लॉकडाउन में थम गई थी गाड़ियों के बिकने की रफ्तार, हीरो स्प्लेंडर प्लस की तीनों वेरियंट के बढ़े दाम

एक तरफ जहां लॉकडाउन में ऑटोमोबाइल्स इंडस्ट्री को सेल नहीं होने कारण काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है, हीरो मोटोकॉर्प ने स्प्लेंडर बाइक के तीनों वेरियंट की कीमत बढ़ा दी है।

Asianet News Hindi | Published : May 11, 2020 11:43 AM IST

ऑटो डेस्क। एक तरफ जहां लॉकडाउन में ऑटोमोबाइल्स इंडस्ट्री को सेल नहीं होने कारण काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है, हीरो मोटोकॉर्प ने स्प्लेंडर बाइक के तीनों वेरियंट की कीमत बढ़ा दी है। हीरो मोटोकॉर्प ने स्प्लेंडर प्लस की कीमत में बढ़ोत्तरी की है। हीरो स्प्लेंडर BSVI को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।

लॉन्चिंग के वक्त कीमत
जब हीरो स्प्लेंडर प्लस BSVIको लॉन्च किया गया था, तब उसकी एक्स शोरूम कीमत 59600 रुपए थी। अब बढ़ोत्तरी के बाद उसकी कीमत 60350 रुपए हो गई है। स्प्लेंडर प्लस तीन वेरियंट में आती है - किक, सेल्फ और सेल्फ विद i3S। इन तीनों वेरियंट की कीमत 750 रुपए बढ़ गई है। 

तीनों वेरियंट की नई एक्स शोरूम दिल्ली की कीमत
बढ़ोत्तरी के बाद हीरो स्प्लेंडर प्लस के तीनों वेरियंट की कीमत इस प्रकार है -

 - किक स्टार्ट ड्रम ब्रेक अलॉइ व्हील FI की कीमत 60,350 रुपए
- सेल्फ स्टार्ट ड्रम ब्रेक अलॉइ व्हील FI की कीमत 62,650 रुपए
- सेल्फ स्टार्ट ड्रम ब्रेक अलॉइ व्हील FI-i3s की कीमत 63,860 रुपए

इंजन और पावर
हीरो स्प्लेंडर प्लस में 97.2cc इंजन है, जो 8.02PS पावर और 8.05Nm का टॉर्क जनरेट करता है। साथ में 4 स्पीड ट्रांसमिशन है। BSVI वर्जन में बाइक में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी भी है। इससे इसकी   इफिशिएंसी बेहतर होने के साथ इमिशन कम होता है। स्प्लेंडर प्लस में फ्रंट डिस्क ब्रेक नहीं हैं। रियर में 130mm ड्रम ​ब्रेक सेटअप है। रियर ब्रेक IBS के जरिए फ्रंट से लिंक है।  

रिटेल बिक्री शुरू
लॉकडाउन-3 में दी गई छूट के बाद हीरो मोटोकॉर्प ने ऑथराइज्ड डीलरशिप और सर्विस सेंटर सहित 1500 से ज्यादा टच प्वाइंट्स से काम शुरू कर दिया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि कस्टमर टच प्वाइंट्स के खुलने के बाद करीब 10000 बाइक और स्कूटर बिक चुके हैं। इन आउटलेट्स का कंपनी के डोमेस्टिक रिटेल सेल्स में करीब 30 फीसदी का योगदान है। हीरो मोटरकॉर्प के सेल्स नेटवर्क में 6000 से ज्यादा टच प्वाइंट्स हैं, जिनमें करीब 1000 डीलर और सर्विस सेंटर शामिल हैं। 

Share this article
click me!