'दिशा-एक प्रेम कथा' में आदित्य ओझा, श्रुति राव की रोमांटिक कैमेस्ट्री, खूबसूरत लोकेशन पर की जा रही शूट

फ़िल्म मेकर विपुल सत्यजीत राय ने इस मूवी के बारे में बताया कि यह फिल्म 'दिशा-एक प्रेम कथा' महिला प्रधान नारी शक्तिकरण पर बेस्ड मूवी है। ये फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें अवेयर भी करेगी । 

Rupesh Sahu | Published : Nov 9, 2022 12:05 PM IST / Updated: Nov 09 2022, 05:52 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, Aditya Ojha Shruti Rao romantic chemistry in Disha Ek Prem Katha : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार आदित्य ओझा और  एक्ट्रेस श्रुति राव 'दिशा-एक प्रेम कथा' मूवी से पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं । फिल्म को लेकर पूरी स्टार कास्ट में ज़बरदस्त उस्ताह देखा गया है। फिल्म मेकर के मुताबिक ये एक डिफरेंट सब्जेक्टपर बनाई गईमूवी है। इस फिल्म का निर्देशन रजनीश कुमार चौधरी ने किया है।  इस फिल्म की  शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर की डिफरेंट लोकेशन पर की जाएगी। 

निर्माता सत्यजीत राय की नज़र में फिल्म की  

Latest Videos

फ़िल्म मेकर विपुल सत्यजीत राय ने इस मूवी के बारे में बताया कि यह फिल्म 'दिशा-एक प्रेम कथा' महिला प्रधान नारी शक्तिकरण पर बेस्ड मूवी है। ये फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें अवेयर भी करेगी । यह फ़िल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है।

एक्टर-एक्ट्रेस ने बताई अपनी भूमिकाएं 

फ़िल्म के हीरो आदित्य ओझा ने बताया कि यह फ़िल्म मेरे दिल के एकदम करीब है। इस फ़िल्म को लेकर मैं बहुत एक्साइटेड हूँ। मेरा किरदार मेरे फैंस और ऑडियंस को खूब पसंद आएगा। फ़िल्म के निर्माता विपुल सत्यजीत राय बहुत बड़े कैनवास पर बेहतरीन फ़िल्म बना रहे हैं। निर्देशक रजनीश चौधरी कमाल का डायरेक्शन कर रहे हैं।

वहीं फ़िल्म की हीरोइन श्रुति राव ने कहा कि  'दिशा-एक प्रेम कथा' दर्शकों के लिए सरप्राइज मूवी  होगी। इसमें मेरा रोल काफी चुनौतीपूर्ण है, जिसे लेकर मैं बहुत एक्साइटेड हूं । आदित्य ओझा के साथ मैं सिल्वर स्क्रीन पर खूब मस्ती धमाल मचाते हुए दिखूंगी, जिससे हर किसी का फुल इंटरटेनमेंट होने वाला है।

विप्रांजल फिल्म क्रियेशन प्रा.लि. के बैनर तले बन रही 'दिशा-एक प्रेम कथा' को  विजय साहनी ने लिखा है। इसके गीतकार और संगीतकार मुन्ना दुबे हैं। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में आदित्य ओझा, श्रुति राव, पूजा, अनीता सहगल, रोहित सिंह मटरू, त्रिपुरारी, जितेन्द्र ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
    
ये भी पढ़ें- 
क्यों विवादों में आई 'द केरल स्टोरी', क्या 32 हजार लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन कर बनाया आतंकवादी?
अपने खिलाफ नफरत से परेशान हुईं रश्मिका मंदाना, बोलीं- मुझे इस बात की कीमत चुकानी पड़ रही
1100 Cr कमाने वाली RRR के राजामौली फिर धमाल मचाने की तैयारी में, बना रहे इस ब्लॉकबस्टर का
मैं सेल्फ मैरिड हूं लेकिन...खुद से शादी करने वाली एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने बेबी बंप पर दी सफाई

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार