
एंटरटेनमेंट डेस्क, Bhojpuri actress Shweta Mahara shares picture of Ankita Bhandari : उत्तराखंड में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। राज्य सरकार ने इस हत्याकांड की जांच एसआईटी से कराने का फैसला किया है। इसमें अंकिता का एक दोस्त सामने आया है जिसने उनसे आखिरी बार बात की थी। उसके बयान को अब काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस बातचीत के बाद ही अंकिता की हत्या हुई थी । वहीं इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे देश में गुस्सा है। भोजपुरी इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की एक्ट्रेस श्वेता महारा ने अंकिता की हत्या पर रिएक्शन दिया है।
श्वेता महारा ने अपने इंस्टाग्राम पर बयां किया दर्द
हाल ही में भोजपुरी अभिनेत्री श्वेता महारा ने अपने इंस्टाग्राम पर अंकिता भंडारी के प्रति गहरा दुख जताते हुए अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं। श्वेता म्हारा ने अंकिता की एक तस्वीर भी शेयर की है।
दोस्त की व्हाट्सएप चैट से हुआ मामले का खुलासा
अंकिता के दोस्त का दावा है कि यमकेश्वर रिजॉर्ट ( Yamkeshwar resort) का मालिक पुलकित आर्य (Pulkit Arya) उससे गलत संबंध बनाना चाहते थे। एक व्हाट्सएप चैट में, अंकिता को रिसॉर्ट के मालिक पर कुछ वीआईपी मेहमानों की सेवा करने के लिए मजबूर करने का की बातों का खुलासा हुआ है। आरोपों के मुताबिक अंकिता भंडारी पर कुछ वीआईपी मेहमानों के लिए अतिरिक्त सेवा लेने के लिए कहा जा रहा है। एक दोस्त के खुलासे से पूरा मामला गरमा गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अंकिता की लाश एक नहर से बरामद कर ली गई है।
ये भी पढ़ें
Vikram Vedha: सैफ अली खान से 4 गुना ज्यादा मिली ऋतिक रोशन को FEES, इनको दी गई बस इतनी ही रकम
इस एक्टर के काले कोट ने मचाया था ऐसा बवाल आत्महत्या करने लगी थी लड़कियां, फिर लेना पड़ा था 1 फैसला
500 Cr की PS 1 में काम करने ऐश्वर्या राय को मिले इतने रुपए, जानें FEES के मामले में कौन सबसे आगे
बेटों को गोद में उठाने सैफ अली खान का निकला दम तो बिना मेकअप घर के कपड़ों में घूमने निकली करीना कपूर
10 साल से एक भी HIT नहीं दे पाए सनी देओल, 11 फिल्मों में किया काम, सबकी सब सुपर FLOP
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।