
मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh lal yadav) उर्फ निरहुआ हाल ही में ट्रांसजेंडर लुक में नजर आए। अपने चहेते स्टार को इस हाल में देख उनके फैंस तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। दरअसल, निरहुआ ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो बड़े-बड़े बालों के साथ ही माथे पर बेदी, पैरों में घुंघरू और चोली-घाघरा पहने नजर आए। इस दौरान निरहुआ ने बड़ी फ्रेम का चश्मा पहन रखा था और उनकी दाढ़ी-मूंछ साफ दिख रही थी। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- नया साल नया चैलेंज, नाच बैजू नाच।
निरहुआ को इस अवतार में देखकर उनके फैंस सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। निरहुआ के छोटे भाई प्रवेशलाल यादव ने लिखा- घूंघट में घोटाला। एक और शख्स ने लिखा- अब भोजपुरी फिल्मों में हीरोइन की जरूरत ही नहीं है। एक यूजर ने पूछा- ई कवन लुक धईला हो भईया। एक बोला- आप फिल्म बनाओ चाची नंबर वन। एक ने कहा- आप तो आम्रपाली लग रहे हैं। एक बोला- निरहुआ बनल मेहरारू। कई फिल्मों में निरहुआ की हीरोइन रहीं आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने लिखा-हाय चिकनी।
बेहद संघर्ष में बीता निरहुआ का बचपन :
2 फरवरी, 1979 को यूपी में गाजीपुर के टंडवा गांव में पैदा हुए निरहुआ अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लेकिन यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। उनका जीवन फिल्मों में आने से पहले बहुत ही संघर्ष में बीता है। निरहुआ के पिता शहर से बाहर रहकर मजदूरी करके 7 लोगों का परिवार चलाते थे। महज 3500 रुपए में निरहुआ के परिवार को गुजर बसर करना पड़ता था। निरहुआ और उनका परिवार एक झोपड़पट्टी में रहता था।
आम्रपाली संग अफेयर की खबरें :
निरहुआ फिल्मों के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी की हिट जोड़ी में से एक है। दोनों को फैंस साथ काफी पसंद करते हैं। इसके साथ ही ये जोड़ी एक-दूसरे को डेट करने को लेकर भी काफी चर्चा में रहती है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी रिलेशनशिप को लेकर कभी कुछ नहीं बोला।
इन फिल्मों में दिखेंगे निरहुआ :
वर्क फ्रंट की बात करें तो निरहुआ जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इनमें आई मिलन की रात, दूल्हा हिंदुस्तानी, आए हम बराती बरात लेके और गोवर्धन जैसी फिल्में शामिल हैं। बता दें, दिनेश लाल यादव की पत्नी का नाम मंशा देवी है। दिनेश लाल के दो बच्चे भी हैं। उन्होंने 'चलत मुसाफिर मोह लिया रे' से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की। लेकिन, पहचान 2008 में आई उनकी फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' से मिली। यह फिल्म ब्लॉक बस्टर साबित हुई थी और सिनेमाघरों में घूम मचा दी थी।
AR Rahman Birthday: पढ़ने में बेहद कमजोर ए आर रहमान करना चाहते थे सुसाइड, एक फकीर ने बदल दी जिंदगी
Bigg Boss 15: एक गेम ने खोल दी तेजस्वी प्रकाश की पोल, ब्रश करने और नहाने से दूर भागती हैं अदाकारा
इतने करोड़ की मालकिन हैं Pushpa की एक्ट्रेस Rashmika Mandanna, एक फिल्म के लिए लेती हैं इतनी फीस
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।