Akshara Singh का नया छठ सॉन्ग 'बड़ा भाग पवले बाड़े' हुआ रिलीज, Video देख आंखों में आ जाएंगे आंसू

Published : Nov 07, 2021, 08:02 PM ISTUpdated : Nov 07, 2021, 08:14 PM IST
Akshara Singh का नया छठ सॉन्ग 'बड़ा भाग पवले बाड़े' हुआ रिलीज, Video देख आंखों में आ जाएंगे आंसू

सार

भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का छठ गीत रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही गाना वायरल हो गया है। 'बड़ा भाग पवले बाड़े' (Bada Bhaag Pavle Bade) गाना बेहद ही मार्मिक तरीके से बनाया गया है। गाने को देखकर इमोशनल हो जाएंगे।

दिवाली के बाद छठ महापर्व (chhath puja) का आगाज गया है। छठ गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय बन गया है।  हर साल की तरह इस साल भी छठ के कई गीत रिलीज किए गए हैं। भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का छठ गीत सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। उनका नया गाना 'बड़ा भाग पवले बाड़े' (Bada Bhaag Pavle Bade) 7 नवंबर को रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही यह गीत वायरल हो गया है। छठ महापर्व का यह गाना सुनते ही आप इमोशनल हो जाएंगे। 

समाज में फैले भेदभाव को दिखाया गया है

छठ महापर्व का यह गाना अक्षरा ने बेहद मार्मिक तरीके से बनाया है। इस गाने के जरिए उस तबके की कहानी दिखाई गई है जिसके बने सामान से हम छठ महापर्व तो करते हैं लेकिन उसे सम्मान नहीं देते हैं। गाने में अक्षरा सूप बनाने वाली के किरदार में नजर आई हैं। अक्षरा सूप बेचने जाती हैं और एक घर के सामने बैठती हैं। वहां उनका हाथ खटिये पर सूख रहे गेंहू पर लग जाता है। घर की मालकिन की नजर जैसे ही पड़ती है वो उसे बुरी तरह दुत्कार देता है। पूरा गेंहू उसके चेहरे पर फेंक देती है। अक्षरा रोती हुई वहां से आती है। इसके बाद और भी कुछ दिखाया गया है जब लोग सूप बेचने वाली से सामान तो लेते हैं लेकिन उससे भेदभाव करते हैं। अक्षरा ने गाने के जरिए उस दर्द को बयां किया है।

अक्षरा ने गाने में बेहतरीन एक्टिंग की है

अक्षरा ने इस गाने में बेहतरीन एक्टिंग की है। छूआछूत की असली तस्वीर इस गाने के जरिए दिखाती हैं। वो कहती हैं कि छठ माई की कृपा अपने भक्तों पर हमेशा एक समान होती है, फिर भक्त ही एक दूसरे में फर्क क्यों करते हैं।  भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा ने अपनी अलग पहचान बना रखी है। वो सामाजिक मुद्दे पर गाने रिलीज करती है। 'बड़ा भाग पवले बाड़े' गाने का लिरिक्स मनोज मतलबी और म्यूजिक घुंघरू जी का है। डायरेक्टर अंजनी कुमार हैं और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। डीओपी सावन एम प्रजापति हैं।

शारदा सिन्हा  ने अपनी सुरीली आवाज में छठ गीत गाया

महापर्व छठ की शुरुआत 8 नवंबर से हो रही है। चार दिन तक चलने वाले इस त्योहार की रंगत छठ गाने से और बढ़ जाती है। लोकप्रिय लोक गायिका शारदा सिन्हा ने भी छठ महापर्व को लेकर गाना गाया है। उनका सॉन्ग 'अइसन बिपतिया आएल' बहुत वायरल हो रहा है।

और पढ़ें:

Shilpa Shetty वेकेशन मोड में आई नजर, बच्चों संग पहुंची धर्मशाला, शेयर किए मजेदार Video

Anil Kapoor को Sonam-Rhea की आ रही बहुत याद, थ्रोबैक फोटोज देख सोनम कपूर ने कहा-Miss you dad

Shah Rukh Khan के लिए चुनौती बने Ranveer और Ranbir kapoor, फ्लॉप होने की बड़ी वजह आई सामने

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

धर्मेंद्र ने भोजपुरी फिल्मों में भी मचाया तहलका, इन 4 मूवीज में दिखे, चारों हिट
New Bhojpuri Song: 'सटावा जनी राइफल...' में अंशुमान सिंह राजपूत-सपना चौहान की जबरदस्त केमिस्ट्री