
मुंबई. दिवाली (Diwali) के बाद छठ महापर्व (Chhath Puja) की धूम शुरू हो जाएगी। छठ पूजा में गाए जाने वाले गीत फिजां में गूंजने लगे हैं। छठ पूजा से पहले कई छठ गीत रिलीज किए गए हैं। इसी कड़ी में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) का भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है। गाना रिलीज होने के साथ ही वायरल हो गया है। ‘चली भउजी हाली हाली’ बोले वाले इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
सोनू निगम और पवन कुमार के सुर में गये गए इस गाने के बोल 'चली भउजी हाली-हाली...सूरज दिखईए लाली' गाने के बोल कानों में मिश्री घोलते है। छठ पूजा पर बने इस गाने को बिलिव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में सिंगर खुशबू जैन ने भी अपनी मधुर आवाज दी है।
हर्षिका पूनाचा बनी है सोनू निगम की पत्नी
इस गाने में सोनू निगम और पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस हर्षिका पूनाचा भी हैं, जो कि पवन के साथ पहले भी फिल्म में काम कर चुकी हैं। गाने में हर्षिका पूनाचा सोनू निगम की पत्नी और पवन सिंह के भाभी का रोल अदा कर रही हैं। सोनू निगम अपनी पत्नी के साथ विदेश से गांव छठ मनाने आते हैं। पत्नी को छठ के बारे में कुछ पता नहीं है। इसे लेकर सोनू निगम और पवन सिंह गाने के जरिए इस पर्व की महत्ता को समझाते हैं।
रिलीज होते ही छठ गीत हुआ हिट
ये गाना यूट्यूब पर आते ही हिट हो गया है। लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को अरुण बिहारी ने लिखा है। छोटे बाबा ने इस गाने को म्यूजिक से सजाया है। डायरेक्शन रवि पंडित का है जबकि कोरियोग्राफर ऋतिक सिंह ने की है। पवन सिंह और सोनू निगम के फैंस के लिए ये गाना दिवाली के तोहफे से कम नहीं है। क्योंकि लंबे वक्त से उनके फैन्स इस गाने का इंतजार कर रहे थे।
Chhath Geet 2021: खेसारी लाल का नये गाने ने मचाया धमाल, पत्नी संग छठ घाट जमकर लगाए ठुमके
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।