मुंबई। भारत में हर त्योहार को ही बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। वहीं दिवाली और छठ की बात ही अलग है। महीनों पहले से ही इन त्योहारों की रौनक दिखाई देने लगती है।  बाजार तो सजते ही हैं साथ ही घरों, सड़कों और  घाटों की बात ही अलग हो जाती है। 4 नवंबर को दिवाली है वहीं 10 नवंबर को छठ का पर्व मनाया जाएगा। 


मुंबई। भारत में हर त्योहार को ही बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। वहीं दिवाली और छठ की बात ही अलग है। महीनों पहले से ही इन त्योहारों की रौनक दिखाई देने लगती है। बाजार तो सजते ही हैं साथ ही घरों, सड़कों और घाटों की बात ही अलग हो जाती है। 4 नवंबर को दिवाली है वहीं 10 नवंबर को छठ का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व के लिए घाटों की सफाई शुरु कर दी गई है। इस सबसे फेमस त्योहार को मनाने के लिए लोग बहुत ही आतुर दिखाई देते हैं। फिर चाहे वो साज श्रृंगार की बात हो या फिर छठ के सुप्रसिद्ध गाने की। छठ पर्व की इस छटा में भोजपुरी स्टार्स भी पीछे नहीं है। एक के बाद एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज कर रहे हैं। जिसमें छठ पूजा (Chhath Puja)को शानदार तरीके से फिल्माया गया है। इसी कड़ी में नीलम गिरी (Neelam giri)और शिल्पी राज (Shilpi Raj)का छठ गीत (Chhath geet)'खोली नजरिया' रिलीज कर दिया गया है। जो रिलीज होते ही वायरल हो रहा है... 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देखिए ये वीडियो... 

YouTube video player

भोजपुरी गाना (Bhojpuri gaana) ‘खोली नजरिया’ के वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल (Youtube channel) पर रिलीज किया गया है। इस गाने में नीलम गिरी एक बार फिर से अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। उनका ट्रेडिशनल लुक (Neelam giri Traditional look) काफी पसंद किया जा रहा है। पीले और लाल रंग की साड़ी नीलम गिरी के लुक में चार चांद लगा रहा हैं।27 अक्टबूर को ये गाना रिलीज किया गया था। जिसे अब तक लाखों लोगों ने दिखा है। साथ ही लोग खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं और लाइक और शेयर भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि छठ एक ऐसा पर्व है जो ढलते सूरज के साथ शुरु होता है और उगते सूरज के साथ खत्म होता है। 3 दिन का ये त्योहार बहुत ही पवित्र तरीके से मनाया जाता है।