वीडियो डेस्क। छठ का पर्व आना वाला हो और भोजपुरी सॉन्ग रिलीज ना हो तो ये बात कुछ हजम नहीं होती। छठी मईया की पूजा के मौके पर भोजपुरी स्टार्स एक के बाद एक कई म्यूजिक वीडियो रिलीज कर रहे हैं। जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि लोगों की जुबान पर भी चढ़ जाते हैं। 

वीडियो डेस्क। छठ का पर्व आना वाला हो और भोजपुरी सॉन्ग रिलीज ना हो तो ये बात कुछ हजम नहीं होती। छठी मईया की पूजा के मौके पर भोजपुरी स्टार्स एक के बाद एक कई म्यूजिक वीडियो रिलीज कर रहे हैं। जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि लोगों की जुबान पर भी चढ़ जाते हैं। खेसारी लाल यादव ने 'झुमका गिरल बा छठी घाट पे' (jhumka Giral Ba Chhathi Ghat Pe) गाना रिलीज किया है। जो इस वक्त इंटरनेट की दुनिया में धमाल मचाए हुए है। ना सिर्फ लोगों को पसंद आ रहा है बल्कि दर्शकों का शानदार रिस्पांस भी मिल रहा है। अगर आपने भी अभी तक ये वीडियो नहीं देखा है तो देखिए...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

YouTube video player


छठ पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा। 3 दिन का ये पर्व ढलते सूरज के साथ शुरू होता है और उगते सूरज के साथ खत्म होता है। इस त्योहार में पवित्रता का सबसे ज्यादा ध्यान रखा जाता है। महीनों पहले से ही इस त्योहार की तैयारियां शुरु कर दी जाती हैं। घाटों की साफ सफाई के साथ रंग रोगन कर नया कर दिया जाता है। वहीं इन तैयारियों के बीच खेसारी लाल यादव का गाना लोगों ने इस त्योहार का उत्साह दोगुना कर रहा है। वीडियो में खेसारी ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं और अपनी को-एक्ट्रेस के साथ रंग जमाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 


भोजपुरी छठ गीत (Bhojpuri Chhath Geet) ‘झुमका गिरल बा छठी घाट पे’ के वीडियो को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब (Youtube) चैनल पर रिलीज किया गया है। इस इसे खेसारी और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव पर फिल्माया गया है। गाने में उनकी को-एक्ट्रेस ने पत्नी का रोल प्ले किया है, जो कि अपनी सास से बता रही है कि उसका झुमका छठ घाट पर गंगा जी में डुबकी लगाते हुए कहीं गिर गया है। ऐसे में पति के रोल में खेसारी भी जच रहे हैं वो उस पर खूब गुस्सा करते हुए दिखाई दे रह हैं। पति पत्नी और सास के बीच की इस तिगड़ी का रंग खूब जच रहा है। इसे खेसारी ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है। लिरिक्स प्रकाश बारूद ने लिखे हैं और म्यूजिक रवि राज देवा ने दिया है। कोरियोग्राफर विक्की डीएस हैं। डायरेक्टर पंकज सोनी हैं। प्रोड्यूसर निरंजन कुमार हैं।