
मुंबई. भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) और नम्रता मल्ला (Namrita Malla) का गाना 'दो घूंट' (Do Ghoont) हाल ही में रिलीज हुआ है। ये गाना इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने में नम्रता मल्ला की बोल्ड अदाओं का हर तरफ जिक्र हो रहा है। इस गाने में अदाकारा ने बेहद ही शॉर्ट ड्रेस में कमर लचकाई है। यह गाना यूट्यूब पर 11वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को अब तक सात मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है।
नम्रता मल्ला ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने में डांस करते हुए वीडियो डाला है। जिसमें अदाकारा ने ब्लैक कलर का ब्रा और नीचे प्रिटेंड स्कर्ट पहन रखा है। इसके साथ उन्होंने सिल्वर ज्वेलरी का टीअप कर रखा है।'दो घूंट' गाने पर उन्होंने इतना शानदार बेली डांस किया कि लोग देखते रह गए। इंस्टाग्राम पर डाले गए इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है। वहीं फैंस भी लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैं। स्टनिंग, ब्यूटीफुल, आग जैसे कमेंट से पूरा इंस्टाग्राम भरा हुआ है। एक फैंस ने कहा कि आप बहुत आगे तक जाएंगी ऐसे ही मेहनत करते रहिए।
खेसारी लाल को मिला कोहिनूर
32 साल की नम्रता का जन्म मुंबई में हुआ। वो अपना डांस इंस्टीट्यूट दिल्ली में चलाती हैं। उन्होंने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए चीयरलीडर्स भी रह चुकी हैं। भोजपुरी में खेसारी लाल यादव के साथ यह उनका पहला गाना हैं। खेसारी लाल यादव ने अदाकारा की तारीफ करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने केवल एक ही टेक में शूटिंग पूरी कर ली थी। उनका एनर्जी लेवल काफी हाई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नम्रता मल्ला के साथ ढेर सारा काम करेंगे उनके साथ आने वाले कई प्रोजेक्ट्स पर काम करें। एक्टर ने अदाकारा को कोहिनूर तक कह दिया। दो घूंट' (Do Ghoont) गाने की बात करें तो इसका निर्देशन बिभांशु तिवारी ने किया है। जबकि लकी विश्वकर्मा ने कोरियोग्राफ किया है। गाने में आवाज खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का है।
और पढ़ें:
Bigg Boss 15: एक गेम ने खोल दी तेजस्वी प्रकाश की पोल, ब्रश करने और नहाने से दूर भागती हैं अदाकारा
Bigg Boss 15: क्या Shamita Shetty को घर के अंदर मिलता है VIP ट्रीटमेंट, बाहर से आता है खाना
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।