भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने बेहद ही बोल्ड ड्रेस में किया डांस, Khesari की हीरोइन को देख घायल हुए फैंस

Published : Jan 06, 2022, 03:33 PM ISTUpdated : Jan 06, 2022, 03:44 PM IST
भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने बेहद ही बोल्ड ड्रेस में किया डांस,  Khesari की हीरोइन को देख घायल हुए फैंस

सार

 'दो घूंट' (Do Ghoont) गाना यूट्यूब पर 11वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को अब तक सात मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है।इस गाने में खेसारी लाल यादव और नम्रता मल्ला की केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। अदाकारा ने इस गाने में जबरदस्त डांस किया है।   

मुंबई. भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) और नम्रता मल्ला  (Namrita Malla) का गाना 'दो घूंट' (Do Ghoont) हाल ही में रिलीज हुआ है। ये गाना इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने में नम्रता मल्ला की बोल्ड अदाओं का हर तरफ जिक्र हो रहा है। इस  गाने में अदाकारा ने बेहद ही शॉर्ट ड्रेस में कमर लचकाई है।  यह गाना यूट्यूब पर 11वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को अब तक सात मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है।

नम्रता मल्ला ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने में डांस करते हुए वीडियो डाला है। जिसमें अदाकारा ने ब्लैक कलर का ब्रा और नीचे प्रिटेंड स्कर्ट पहन रखा है। इसके साथ उन्होंने सिल्वर ज्वेलरी का टीअप कर रखा है।'दो घूंट' गाने पर उन्होंने इतना शानदार बेली डांस किया कि लोग देखते रह गए। इंस्टाग्राम पर डाले गए इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है। वहीं फैंस भी लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैं। स्टनिंग, ब्यूटीफुल, आग जैसे कमेंट से पूरा इंस्टाग्राम भरा हुआ है। एक फैंस ने कहा कि आप बहुत आगे तक जाएंगी ऐसे ही मेहनत करते रहिए।

खेसारी लाल को मिला कोहिनूर

32 साल की नम्रता का जन्म मुंबई में हुआ। वो अपना डांस इंस्टीट्यूट दिल्ली में चलाती हैं। उन्होंने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए चीयरलीडर्स भी रह चुकी हैं। भोजपुरी में खेसारी लाल यादव के साथ यह उनका पहला गाना हैं। खेसारी लाल यादव ने अदाकारा की तारीफ करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने केवल एक ही टेक में शूटिंग पूरी कर ली थी। उनका एनर्जी लेवल काफी हाई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नम्रता मल्ला के साथ ढेर सारा काम करेंगे उनके साथ आने वाले कई प्रोजेक्ट्स पर काम करें। एक्टर ने अदाकारा को कोहिनूर तक कह दिया। दो घूंट' (Do Ghoont) गाने की बात करें तो इसका निर्देशन बिभांशु तिवारी ने किया है। जबकि लकी  विश्वकर्मा ने कोरियोग्राफ किया है। गाने में आवाज खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का है। 

और पढ़ें:

Shweta Tiwari ने साड़ी में दिखाईं कातिलाना अदाएं, फोटो देख एक बोला- बेटी को टक्कर तो घर पर ही मिल रही

Bigg Boss 15: एक गेम ने खोल दी तेजस्वी प्रकाश की पोल, ब्रश करने और नहाने से दूर भागती हैं अदाकारा

Bigg Boss 15: क्या Shamita Shetty को घर के अंदर मिलता है VIP ट्रीटमेंट, बाहर से आता है खाना

PREV

Recommended Stories

इस कारण पवन सिंह को बिश्नोई गैंग ने धमकाया, भोजपुरी स्टार ने की पुलिस में शिकायत
धर्मेंद्र ने भोजपुरी फिल्मों में भी मचाया तहलका, इन 4 मूवीज में दिखे, चारों हिट