SEXY वीडियो लीक के बाद अब शिल्पी राज के सुसाइड पोस्ट से मचा हंगामा, खुद बताया इसके पीछे का सच

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानीमानी सिंगर शिल्पी राज एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, इस बार वह अपने सुसाइड नोट के कारण लाइमलाइट में आ गई हैं। हालांकि, उन्होंने खुद सामने आकर सारी बातों को क्लियर किया है।

Rakhee Jhawar | Published : Nov 22, 2022 4:11 AM IST / Updated: Nov 22 2022, 09:57 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. कुछ महीने पहले भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) का सेक्स वीडियो लीक हुआ और वे सुर्खियों में आ गई थी। अब एक बार फिर उनकी चर्चा हो रही है और इस बार वह अपने सुसाइड नोट के कारण लाइमलाइट में आ गई हैं। अपने गानों और आवाज से सबका दिल जीतने वाली शिल्पी का सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुसाइड नोट वायरल होने से उनके फैन्स काफी शॉक्ड है। हालांकि, हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में इसको लेकर खुलासा किया और इसके पीछे की सच्चाई भी बताई। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान इस बात को माना कि वो पोस्ट उन्होंने लिखी है। उन्होंने यह भी कहा कि वो सुसाइड नहीं करना चाहती हैं। अपनी इस पोस्ट को उन्होंने काम का प्रेशर बताया।


शिल्पी राज ने यह लिखा था पोस्ट में
अपनी आवाज से सभी को मदहोश करने वाली करने वाली भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज के सुसााइड पोस्ट ने हलचल मचा दी है। उन्होंने फोसबुक पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- मैं कोई भी काम अच्छे से नहीं कर पाई ना पढ़ाई ना संगीत...मैं क्या थी और क्या बन गई सच कहूं तो एक कठपुतली बन गई। समझ नहीं आता क्या करूं, मां एक तुम ही हो जिसने मुझे रोका है लेकिन अब इस दुनिया में रहने का मन करता है माफ करना आप! उनकी पोस्ट वायरल होते ही फैन्स ने कमेंट्स करना शुरू कर दिया। हालांकि, इस वायरल पोस्ट के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में सारी चीजों को क्लियर किया। उन्होंने कहा कि वह कोई आत्महत्या नहीं कर रही है। वे एकदम ठीक है और काम के प्रेशर की वजह से उन्होंने ऐसी पोस्ट शेयर की थी। 


कुछ महीने पहले लीक हुआ था शिल्पी राज का MMS
आपको बता दें कि इसी साल अप्रैल में शिल्पी राज के एक सेक्स वीडियो लीक हुआ और इसे लेकर इंटरनेट पर खूब हंगामा भी मचा था। हालांकि, इस एमएमएस लीक के बाद शिल्पी ने खुद रोते हुए बताया था वह इस लीक वीडियो में नहीं है। साथ ही उन्होंने लोगों से यह भी अपील की थी कि वे ये वीडियो शेयर न करें। इसके बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में भी उन्होंने बातों की क्लियर किया था। उन्होंने  टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वीडियो में दिख रही लड़की वो नहीं है। उन्होंने यह तक कहा कि था कि उन्होंने लीक एमएमएस देखा तक नहीं है। उन्हें बताया गया था कि उनके नाम से ये वीडियो लीक किया गया है। 


- आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में शिल्पी राज काफी पॉपुलर है। उनके आए दिन म्यूजिक वीडियो रिलीज होते रहते हैं। उन्हें बचपन से ही गाने का शौक रहा है। वे पवन सिंह, निरहुआ, खेसारी लाल यादव सहित अन्य सिंगर्स के साथ गाने गा चुकी है। 
 

 

ये भी पढ़ें
DISASTER रहे अजय देवगन के शुरुआती 10 साल, दनादन साइन की 38 फिल्में, सिर्फ 5 हुई BOX OFFICE पर HIT

KGF 2- Brahmastra के आगे इस मामले में ढेर हुई अजय देवगन की दृश्यम 2, फिर भी TOP 10 में शामिल

BOX OFFICE पर धमाल मचा रही Drishyam 2 ने अजय देवगन की इन 7 HIT को इस मामले में दी जोरदार पटखनी

आधी रात को मोनालिसा ने बेडरूम में मनाया बर्थडे, SEXY ड्रेस में पति को Kiss करती आई नजर, 6 PHOTOS

Share this article
click me!