Bhojpuri Super Hit Holi Song : टकाटक भोजपुरी गानों की ये है असली लिस्ट, भौजी- साली को भी आएंगे पसंद

 होली पर गानों की प्ले लिस्ट तैयार कर रहे हैं तो कुछ गाने इसमें जरुर शामिल करियेगा। होली पर ये भोजपुरी गानों की बड़ी डिमांड है, कहीं आपसे से नहीं चूक रहे ये रसीले और रोमांटिक कर देने वाले गाने, देखिए और मजा लीजिए। इनके बिना आपकी होली प्ले लिस्ट अधूरी होगी। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 17, 2022 1:58 PM IST

Bhojpuri Super hit Holi Song : होली की हुड़दंग शुरू हो गई है। पूरे भारत में होली का त्योहार धूम-धड़ाके के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे में सड़कों पर जब हुरयारों की टोली निकल पड़ी है, देखिए एक अलग ही नजारा दिखाई दे रहा है। जगह- जगह टंडाई और गीत संगीत का इंतजाम है। ऐसे में फगुआ के रंग में रंगे गानों की बड़ी डिमांड है। यदि आप भी पहले से अपनी प्ले लिस्ट सिलेक्ट कर रहे हैं तो कुछ गाने इसमें जरुर शामिल करियेगा। इन गानों के  बिना आपकी होली प्ले लिस्ट पूरी नहीं होगी।



यह भी पढ़ें- Kajal Raghwani ने बेड पर दिखाई हॉटनेस फिर भी नहीं पिघले खेसारी लाल, Video ने फैंस पर ढाया कहर

Latest Videos

खेसारी और सिंगर शिल्पी राज का नया होली सॉन्ग (Shilpi Raj) ‘बैगन के दाम’ (Baigan Ke Daam) भी रिलीज हुआ है। इस गाने को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि कुछ घंटे में ही इस गाने को 34 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। 

खेसारी और एक्ट्रेस सृष्टि पाठक की नोकझोंक लोगों को आ रही पसंद
खेसारी का यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। गाने में खेसारी और भोजपुरी एक्ट्रेस सृष्टि पाठक की कमाल की कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों गाने में जमकर रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों की नोकझोंक लोगों को एंटरटेन कर रही है। इस गाने में खेसारी लाल यादव लुंगी में नजर आ रहे हैं। वहीं सृष्टि पाठक साड़ी में नजर आ रही हैं।

'भोजइयन से पाला पड़े'
रंगों के त्यौहार में रंग जमाने के लिये निरहुआ का 'भोजइयन से पाला पड़े' गाना एकदम परफेक्ट है। म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी जुबली स्टार जमकर होली खेलते दिख रहे हैं। वहीं, उन्हें रंगों में डूबा देख उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। शायद यही वजह है कि म्यूजिक वीडियो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।



'फलाना बो फरार भईली'

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह (bhojpuri power star pawan singh) का जलवा देश ही नहीं विदेशों तक फैला है। इनकी फैन फॉलइंग पूरी दुनिया में जहां- जहां बिहारी और यूपी के लोग रहते हैं फैली हुई है। वहीं पवन सिंह का भोजपुरी होली गाना 'फलाना बो फरार भईली' होली के पहले जारी हो गया है। वहीं इस गाने ने एंट्री करते हंगामा मचा दिया है।

ये भी पढ़ें-बिना मेकअप ऐसी दिखती हैं Bhojpuri की ये 9 हीरोइनें, पहचान पाना भी हुआ मुश्किल

हॉट एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा ने बिखेरा जलवा
सिंगर एक्टर पवन सिंह के साथ भोजपुरी फिल्मों की सुपर स्टार और हॉट एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा नजर आ रही हैं। इस होली गाना 'फलाना बो फरार भईली' में भी इन दोनों भोजपुरिया एक्टर्स ने जमकर होली मनाई है। पवन सिंह- स्मृति सिन्हा की ऑन स्क्रीन जोड़ी ने जमकर रंग गुलाल खेली है। वहीं दोनों भोजपुरी स्टार ने रंगीला रोमांस भी दिखाया है। कुल मिलाकर गाने में भरपूर मसाला है। 

ये भी पढ़ें- Instagram में लाखों में हैं भोजपुरी की इन एक्ट्रेस के चाहने वाले, पॉपुलैरिटी में बड़े स्टार्स को देती हैं मात


 ‘बोल गूंजे सारारारा चारों ओर’
प्रियंका (Antra Singh Priyanka) एक और नया गाना रिलीज हो चुका है जिसके ‘बोल गूंजे सारारारा चारों ओर’ (gunje sararara charo or ) है। यह गाना 4 मार्च को रिलीज हुआ है। Saregama Hum Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर इसे रिलीज किया गया है। ‘गूंजे सारारारा चारों’ ओर को अंतरा सिंह ने न सिर्फ गाया है बल्कि उन्होंने इसमें एक्टिंग भी की है। उनके अलावा वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी भी नजर आ रही हैं। यह गाना महिलाओं की होली पर बनाया गया है। कैसे गांव की लड़कियां अपनी सखी के साथ होली खेलने निकलती है उस पर इस गाने को अंतरा सिंह ने बनाया है। इस गाने को देखकर आप को अपनी होली याद आ जाएगी अगर आप गांव से ताल्लुक रखती हो तो। 

नए भोजपुरी होली गीत में दोनों ही एक्ट्रेस रंगों से सराबोर मस्ती करते देखी जा सकती हैं। अंतरा और शिल्पी साड़ी पहनकर गजब की डांस करती इस गाने में दिखाई दे रही हैं। गाने के लिरिक्स अर्जुन सिंह ने लिखे हैं और म्यूजिक रौशन सिंह ने दिया है। रवि पंडित इस वीडियो एडिट किया है। जबकि दीपक पंडित ने इसे डायरेक्ट किया है। इस गाने को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। गाने की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- भोजपुरी गाना 'भतार मेरा धोखा दिया है' हुआ बंपर हिट, खेसारी लाल यादव ने शुभी शर्मा के साथ लूट ली महफिल

'जब से चढ़ल बा फगनुआ'
पवन सिंह के साथ भोजपुरी सिनेमा की सुपरहॉट एक्ट्रेस मोनालिसा का भोजपुरी होली गाना  'जब से चढ़ल बा फगनुआ' ने तो जैसे यूट्यूब पर हंगामा ही मचा दिया है। मोनालिसा और पवन सिंह का इस गाने में सुपरहॉट अंदाज देखकर आपके पसीने छूट सकते हैं। 

ये भी पढ़ें-  होली की जान है ये भोजपुरी गीत, सुपरस्टार ने मले एक दूसरे के गाल, पवन,खेसारी, काजल,अक्षरा,स्मृति का देखें अंदाज

मोनालिसा और पवन सिंह की  जबरदस्त कैमेस्ट्री
'जब से चढ़ल बा फगनुआ' मोनालिसा और पवन की बेहद पसंद की जाने वाली  फिल्म 'करेला कमाल धरती के लाल' का है।  इस वीडियो सांग में मोनालिसा और पवन सिंह ने ऐसी जबरदस्त रस्साकसी की है कि देखने वालों की नजरें ही वीडियो से नहीं हट रही हैं। दोनों की रंगों में लथपथ होकर रोमांटिक हुड़दंग और नशीली अदाओं ने तो जैसे दर्शकों को रोमांचित ही कर दिया है। इस पर दोनों ने रोमांस का तड़का भी लगा दिया है। दोनों रंगों  के नशे में  चूर होकर ऐसा नाच रहे हैं कि जैसे कोई नागिन बीन की धुन पर मदहोश हो जाती है।

 

ये भी पढ़ें- Instagram में लाखों में हैं भोजपुरी की इन एक्ट्रेस के चाहने वाले, पॉपुलैरिटी में बड़े स्टार्स को देती हैं मात

'आवा ना चोली में रंग डलवाला' 
भोजपुरी सुपरहिट फिल्म 'प्रतिज्ञा 2' (Bhojpuri superhit movie 'Pratigya 2) का सुपरहिट सांग 'आवा ना चोली में रंग डलवाला'  होली के पहले वायरल हो गया है। इस भोजपुरी होली सांग वीडियो में  पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, अक्षरा सिंह, स्मृति सिन्हा (Pawan Singh, Khesari Lal Yadav, Kajal Raghavani, Akshara Singh, Smriti Sinha) नजर आए थे। इसमें सभी स्टार कलाकार धूम धड़ाके के साथ होली खेलते और रंग गुलाल मलते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

ये भी पढ़ें-  निरहुआ और पाखी हेगड़े की रसीली अदाओं ने लगाई आग, भोजपुरी गाने में दिखी जबरदस्त कैमेस्ट्री

'व्हाइट-व्हाइट लहंगा'
भोजपुरी स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा पर फिल्माया गया 'व्हाइट-व्हाइट लहंगा' भी जबरदस्त सांग है। इस गाने को देखें या सुने, आपको होली खेलने का मन करने लगेगा।  भोजपुरी फिल्मों में इन दोनों की जोड़ी वैसे भी बहुत पसंद की जातीहै । ऐसे में होली के गीत में इनकी रस्साकसी देखते ही बन रही है। 

ये भी पढ़ें-  होली की जान है ये भोजपुरी गीत, सुपरस्टार ने मले एक दूसरे के गाल, पवन,खेसारी, काजल,अक्षरा,स्मृति का देखें अंदाज

 'दुई रुपया'

 होली पर बना गाना  'दुई रुपया' काफी हिट हुआ है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका झूमते दिखाई दे रहे हैं। खेसारी जहां जीजा के किरदार में हैं वहीं, अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) साली के किरदार में। दोनों जबकर डांस कर रहे हैं। होली खेलने के लिए जहां खेसारी बेचैन हैं वहीं, अंतरा उन्हें परे हटा रही हैं कि नया लहंगा है उसे गंदा नहीं करना है। जिस पर खेसारी उनकी चोली के दाम लगाते हुए गाना गाते हैं। 

180 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले

पिछले साल फरवरी में यह गाना रिलीज हुआ था। जो कि उस वक्त तो सोशल मीडिया पर कोहराम मचाया ही था। अब भी यह गाना खूब वायरल हो रहा है। 18 करोड़ 51 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसे आदिशक्ति फिल्मस यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था।

 

'बुरा ना मानो होली है'
भोजपुरी फिल्मों में एक्टर भिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की बात ना हो ऐसा  हो ही नहीं सकता है। इस बार चुनावी सीजन जरुर निकल गया है लेकिन देश के बड़े नेताओं को लपेटे में लेता  'बुरा ना मानो होली है' गाना बहुत पसंद किया जा रहा है। होली की हुडदंग में ये गाना एक अलग फील कराता है। 

ये भी पढ़ें- भोजपुरी गाना 'भतार मेरा धोखा दिया है' हुआ बंपर हिट, खेसारी लाल यादव ने शुभी शर्मा के साथ लूट ली महफिल

'घसाई रंग सगरी'
भोजपुरी फिल्मों के पेमस  गायक और अभिनेता पवन सिंह के गाने हर साल होली कीजान बन जाते हैं।  इस बार पवन सिंह का  'घसाई रंग सगरी' गाना बहुत पसंद किया जा रहा ता है।  पवन के साथ  अंजना सिंह के लटके- झटके देखकर तो जैसे लोग बैरा गए हैं। इन दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री नेदेखने को मिल रही है।  

 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts