
एंटरटेनमेंट डेस्क, BJP MP Nirhua told actress Amrapali Dubey 'Kalakand' : भोजपुरी के सुपर स्टार औऑर अब आज़मगढ़ सांसद दिनेशलाल यादव निरहुआ और हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। दोनों 'कलाकंद' में अपनी पुरानी कैमेस्ट्री को दोहराएंगे। 'कलाकंद' मूवी पहला नवरात्रि के मौके पर रिलीज किया गया है। दोनों की ज़बरदस्त जुगलबंदी को दर्शकों का प्यार मिल रहा है।
'कलाकंद' मूवी फर्स्ट लुक हुआ जारी
'कलाकंद' मूवी में दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी वापस दर्शकों के बीच पहुंचने वाली है। इसमें एक और एक्ट्रेस नीलम गिरी अपनी अदाओं का जलवा बिखरने के लिए तैयार हैं। इस के फर्स्ट लुक में मूवी निरहुआ के साथ दोनों एक्ट्रेस नजर आ रही हैं।
आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आगामी फिल्म 'कलाकंद' का पहला लुक शेयर किया। उन्हें इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस के तौर पर जाना जाता है।
कलाकंद की स्टार कास्ट
कलाकंद' में दिनेश लाल यादव, नीलम गिरी, सुशील सिंह, संजय पांडे, रीना रानी, संजीव मिश्रा, रचना यादव, अखिलेश शुक्ला, सनी शर्मा और संतोष पहलवान भी हैं। इसका निर्देशन संतोष मिश्रा ने किया है जो फिल्म के लेखक भी हैं। फिल्म का निर्माण रत्नाकर कुमार कर रहे हैं। इसके अलावा, आम्रपाली की झोली में कई भोजपुरी फिल्में भी हैं, जैसे 'डोली सजा के रखना', 'साजन', 'दाग अहंकार लंचन', 'लव विवाह डॉट कॉम', 'रोमियो राजा' और 'दूल्हा हिंदुस्तानी'।
फिल्म 'कलाकंद' को वर्ल्ड वाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी साथ मिलकर पेश कर रहे हैं। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को संतोष मिश्रा इससे पहले भी कई बार निर्देशित कर चुके हैं। वैसे तो फिल्म की कहानी के बारे में बहुत ज्यादा खुलासा नहीं किया लेकिन इसका पोस्टर देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि ये मूवी एक फैमिली ड्रामा होने जा रही है। वहीं दर्शकों को भी निरहुआ और आम्रपाली की नई मूवी का लंबे समय से इंतजार है।
ये भी पढ़ें-
आखिर 'ब्रह्मास्त्र' ने तोड़ डाला 'KGF Chaper 2' की कमाई का यह रिकॉर्ड, लेकिन नहीं दे पाएगी इस फिल्म को मात
बर्दाश्त नहीं हुआ Adipurush का टीजर, प्रभास की धज्जियां उड़ाते हुए लोग बोले- इसकी फीस फिल्म पर लगाते
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।