‘चाय या चुम्मा’, रक्षा गुप्ता ने अरविंद अकेला कल्लू को दिया ऑफर, देखें बंद कमरे में दोनों का रोमांस

Published : Nov 06, 2022, 06:40 PM IST
‘चाय या चुम्मा’, रक्षा गुप्ता ने अरविंद अकेला कल्लू को दिया ऑफर, देखें बंद कमरे में दोनों का रोमांस

सार

अरविंद अकेला कल्लू और रक्षा गुप्ता का  म्यूजिकल अलबम सांग ‘चाय या चुम्मा’ को नीमन भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। ये गाना बहुत जोशीला और रोमांटिक है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क, Chai Ya Chumma Raksha Gupta offered Arvind Akela Kallu  : भोजपुरी सिनेमा सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू ना केवल रुपहले परदे पर बल्कि मोबाइल स्क्रीन से लेकर यूट्यूब  तक अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। कल्लू का अंदाज़ और आवाज़ दोनों ही फैंस को खूब भाते हैं। उनके गाने और फिल्मे काफी पसंद की जाती हैं। अरविंद अकेला कल्लू और एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता की बेहद रोमांटिक मिजाज़ ने इस समय इंटरनेट पर गर्दा उड़ा दिया है।

 चाय या चुम्मा, जोशीला और रोमांटिक सांग

अरविंद अकेला कल्लू और रक्षा गुप्ता का  म्यूजिकल अलबम सांग ‘चाय या चुम्मा’ को नीमन भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। ये गाना बहुत जोशीला और रोमांटिक है।  इसमें  दोनों स्टार्स पहली बार एक स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं ये जोड़ी जल्द ही एक फिल्म में भी दिखाई देगी। दोनों की रोमांटिक केमेस्ट्री को देखकर दर्शक क्रेजी हो जाते हैं। वहीं फिल्म मेकर को भी ये पावर कपल अट्रेक्ट कर रहा है। ये रोमांटिक कपल इस गाने के जरिए सुबह की चाय की चुस्की की याद ताजा कर रहे हैं। 

 

  रक्षा गुप्ता ने दिया कल्लू को बड़ा ऑफर
‘चाय या चुम्मा’ वीडियो सांग किरण म्यूजिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तहत पेश किया गया है। इस वीडियो सांग एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता अरविंद अकेला कल्लू की पत्नी का रोल प्ले कर रही हैं, दोनों के बीच शानदार लव कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। दोनों कलाकार शानदार डांस मूव्स दिखाते नज़र आ रहे हैं। रक्षा गुप्ता तो साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। वीडियो के सीन के मुताबिक   रक्षा गुप्ता अपने पति कल्लू को जगाती हैं, उनसे  बेड टी देने के लिए पूछती हैं। वे उन्हें नींद से उठाकर पूछ रही होती हैं कि ‘चाय या चुम्मा’ बताओ क्या चाहिए ?
गाने की स्टार कास्ट

इस पर दोनों स्टार्स के बीच बेहतरीन संवाद अदायगी के साथ डांस मूव्स फिल्माए गए हैं। दोनों की लव कैमिस्ट्री बेहद शानदार है।  भोजपुरी गाना चाय या चुम्मा को अरविंद अकेला कल्लू और प्लेबैक सिंगर प्रियंका सिंह ने आवाजें दी हैं। इस गाने को बहुत पसंद किया जा रहा है। इस गीत को गीतकार मनोज मतलबी ने लिखा है। इसके संगीतकार गोविंद ओझा हैं। गीत के कोरियोग्राफर गुलाम हुसैन और अमित चावला हैं। 

 

ये भी पढ़ें- 

29 साल बाद मीनाक्षी शेषाद्रि का निकला गुबार, बताया दामिनी में सनी देओल के कारण 1 वजह से हुई परेशान
पवन सिंह की दूसरी पत्नी है दबंग परिवार से, ज्योति सिंह के साथ आसान नहीं होगा एक्टर का तलाक
डांसिंग क्वीन सपना चौधरी जाएंगी जेल ! धोखाधड़ी मामले में कोर्ट ने तय किए आरोप
उर्फी जावेद को है 'प्यार' की तलाश ! 'MTV Splitsvilla X4' में आएंगी नज़र, देखें पिक्स के साथ डिटेल

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

ब्लैक साड़ी और डोरी ब्लाउज़ में Monalisa की अदाएं, फैंस ने बताया- कातिल
Pawan Singh ने मुस्लिम प्रेमिका से करवाया ऐसा काम, फैंस बोले- ये पावर स्टार का दम