खेसारी लाल यादव ने 'यूपी वाला भैया ब्रांड होला' में मचाया गदर, एक्ट्रेस पूजा ने दिखाएं हॉट मूव्स

भोजपुरी  सुपर स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया सांग 2022 Branded Layika (2022 'ब्रांडेड लईका') रिलीज़ हो गया है।

Rupesh Sahu | Published : Jul 3, 2022 1:13 PM IST / Updated: Jul 03 2022, 07:14 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का लेटेस्ट भोजपुरी सांग 2022 Branded Layika (2022 'ब्रांडेड लईका') रिलीज़ हो गया है। खेसारी लाल यादव बिंदास अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।  ब्लैक कुर्ता कोटी और हरियाणवी चुन्नटदार पैजामे में खेसारी लाल यादव बेहद आकर्षक लग रहे हैं।  वहीं उनकी को-एक्ट्रेस ने तो हॉट तड़का लगाया है। भोजपुरी इंडस्ट्री की बिंदास एक्ट्रेस पूजा ने इस गाने में जमकर सेक्सी मूव्स दिखाए हैं।   


अन्नपूर्णा फिल्म यूट्यूब चैनल ( annapurna movie youtube channel ) पर गाना आते ही वायरल हो गया है। इसे कुछ घंटों में ही 1,385,155 views मिल चुके हैं। वहीं गाने को 107K लोगों ने लाइक किया है।  भोजपुरी गाने को खेसारी लाल यादव और शिवानी सिंह ने आवाज़ें दी हैं। इस गीत को अखिलेश कश्यप और पंकज वसूधरी ने लिखा है। इसका म्यूज़िक जेपी तिवारी ने दिया, जिसे शुभम तिवारी ने कंपोज किया है। इस वीडियो सांग को आशीष सत्यार्थी ने निर्देशित किया है।  

 

गाना रिलीज़ होते ही रील्स बनना शुरू
खेसारी लाल यादव के के गानों पर यूपी-बिहार में जमकर रील्स बनाई जाती हैं। वहीं सुपरस्टार के फैंस यूट्यूब चैनल पर कॉमेन्ट के जरिए अपनी पसंद का इज़हार कर रहे हैं। भोजपुरी गाना 'ब्रांडेड लईका' इस समय ट्रेंड कर रहा है। 

यूजर्स ने किए जमकर कॉमेन्ट
एक यूजर्स ने इस गाने को पसंद करते हुए कॉमेन्ट किया है- Very Nice Song Bhai Ji, आपकीके आवाज में जरूर कोई जादू है तभी तो लाखों करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं,Love You Khesari Ji, वहीं एक अन्य फैंस ने अपने कॉमेन्ट में लिखा है- एक दौर  हुआ करता था जब खेसारी लाला के गाने सुनने का मन में पागलपन सवलार रहता था, आज हमें फिर उसी बीते हुए जमाने की याद आ गई। ज्यादातर लोगों ने उन्हें इस गाने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।   
 

स्टारकास्ट

Song गाना :  Branded Layika
Singer, गायक : Khesari Lal Yadav, Shivani Singh
Feat कलाकार : Puja
Lyrics बोल : Akhilesh Kashyap ,Pankaj Basudhari
Music संगीत : JP Tiwari
Composer कम्पोज़र : Shubham Tiwari
Director निर्देशक : Aashish Satyarthi 
Editor एडीटर : Pankaj Saw
Coriographer कोरियोग्राफर :Goldi Boby

 

और पढ़ें...

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : 'टप्पू' छोड़ दिया शो? 'भिड़े मास्टर' ने बताया क्यों अचानक गायब हो गए

Swayamvar - Mika Di Vohti : कौन हैं मीका सिंह होने वाली दुल्हनिया? जानिए मनप्रीत कौर के बारे में सबकुछ

टीनएज में रवीना टंडन के साथ होती थी छेड़छाड़, बोलीं- वह सब सहा, जिससे ज्यादातर महिलाएं गुजरती हैं

भारती सिंह की संपत्ति के आगे नहीं टिकते कृष्णा जैसे कॉमेडियन, जानिए कितनी प्रॉपर्टी की हैं मालकिन

Read more Articles on
Share this article
click me!