Khesari Lal Yadav और Rani का नया गाना सईयां के रोटी ने मचाई धूम, कुछ ही दिनों में मिले 10 लाख से ज्यादा View

Published : Nov 23, 2021, 11:21 AM ISTUpdated : Nov 23, 2021, 11:26 AM IST
Khesari Lal Yadav और Rani का नया गाना सईयां के रोटी   ने मचाई धूम, कुछ ही दिनों में मिले 10 लाख से ज्यादा View

सार

भोजपुरी (Bhojpuri) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का लेटेस्ट गाना 'सईयां के रोटी' (Saiyaan ke Roti) इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में खेसारी के देहाती लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

मुंबई। भोजपुरी (Bhojpuri) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का लेटेस्ट गाना 'सईयां के रोटी' (Saiyaan ke Roti) इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में खेसारी के देहाती लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में खेसारी के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस रानी (Rani) नजर आ रही हैं। दोनों की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। गाने को खेसारी लाल और अनुपमा यादव ने मिलकर गाया है, जबकि गाने के बोल विशाल भारती ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक पवन पाल ने दिया है। इस गाने को एस4यू भोजपुरी के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। 

इससे पहले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का भोजपुरी गाना 'दरद उठेला' को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। ये गाना फालतू एंटरटेनमेंट चैनल पर रिलीज हुआ था। इसमें खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता (Raksha Gupta) रोमांस करती नजर आईं। गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया। यही वजह है कि रिलीज होने के महज कुछ घंटों में ही इस गाने को 3 मिलियन (30 लाख) से ज्यादा लोग देख चुके थे। 

खेसारी का नून-रोटी हुआ था पॉपुलर : 
इससे पहले खेसारी का गाना 'नून रोटी खाएंगे' काफी वायरल हुआ था। इस गाने को खेसारी और प्रियंका सिंह पर फिल्माया गया है। गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है, जबकि इसके बोल आजाद सिंह और प्यारे लाल कवि ने लिखे हैं। वहीं गाने को म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। अब तक इस गाने को 71 मिलियन (7.1 करोड़) से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

फिल्मों में आने से पहले ही हो गई थी शादी : 
बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शुमार हैं। फिल्मों में आने से पहले ही यानी 2006 में खेसारी ने चंदा देवी के संग 7 फेरे ले लिए थे। कपल के दो बच्चे बेटा ऋषभ और बेटी कृति हैं। खेसारी की पत्नी चंदा बेहद खूबसूरत हैं। खेसारी पत्नी को अपना लकी चार्म मानते हैं। क्योंकि खेसारी शादी के बाद ही इंडस्ट्री में आए थे। ऐसे में उन्हें लगता है कि उनकी पत्नी उनके लिए लकी हैं। इस बात का जिक्र वे कई इंटरव्यू में भी कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें -

क्या आपको याद है Ajay Devgn की पहली हीरोइन, 30 साल में इतना बदल गया लुक, Hema Malini की है रिश्तेदार

Naga Chaitanya Birthday:Kamal Hassan की बेटी को चाहता था Nagarjuna का बेटा, लेकिन इस वजह से टूट गया था रिश्ता

Shilpa Shetty-Raj Kundra Anniversary: पत्नी की ख्वाहिश पूरी करने राज कुंद्रा ने खरीदा था ये आलीशान बंगला

पापा के खिलाफ जाकर Ajay Devgn से शादी करने का Kajol ने लिया था फैसला, फिर झेलना पड़ा था बहुत कुछ

2 बाइक पर सवार हो Ajay Devgn ने मारी थी बॉलीवुड एंट्री, देखें 30 साल में कितना बदला Kajol के पति का लुक

Saroj Khan Birth Anniversary: कम उम्र में इस शख्स से की थी शादी, जिसे अपना सबकुछ दिया वो ही निकला धोखेबाज

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert
JAN 2026 में ‘सलवरवा लाल’ ही नहीं, पवन सिंह के इन 5 गानों की मची धूम