MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • Saroj Khan Birth Anniversary: कम उम्र में इस शख्स से की थी शादी, जिसे अपना सबकुछ दिया वो ही निकला धोखेबाज

Saroj Khan Birth Anniversary: कम उम्र में इस शख्स से की थी शादी, जिसे अपना सबकुछ दिया वो ही निकला धोखेबाज

मुंबई. बॉलीवुड की कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) आज 78वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 22 नवंबर, 1948 को मुंबई में हुआ था। सरोज ने बॉलीवुड की हर बड़ी एक्ट्रेसेस को अपने इशारों पर नचाया है। हालांकि, अब वे हमारे बीच नहीं है। पिछले साल ही दिल का दौरा पड़ने के कारण उनकी निधन हो गया था। बता दें कि बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में कोरियोग्राफी करने वाली सरोज खान की जिंदगी संघर्ष से भरी रही। उन्होंने कम उम्र में खुद से उम्र में तीन गुना बड़े शख्स के साथ शादी की, इस्लाम धर्म अपनाया और बॉलीवुड में खूब नाम कमाया लेकिन पर्सनल लाइफ उनके खास नहीं रही। नीचे पढ़े सरोज खान की जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 22 2021, 12:29 PM IST| Updated : Nov 22 2021, 12:35 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

मुंबई में जन्मी सरोज खान के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका असली नाम निर्मला नागपाल है। सरोज का परिवार पाकिस्तान का रहने वाला था, लेकिन विभाजन के बाद भारत आ गया। जब सरोज 3 साल की थी, तभी उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म का नाम नजराना था। इस फिल्म में उन्होंने श्यामा नाम की बच्ची का रोल निभाया था।

29

सरोज ने अपने 40 साल के फिल्मी करियर में करीब दो हजार गानों की कोरियोग्राफ किया। उन्होंने देश की मदर ऑफ कोरियोग्राफी कहा जाता था। लेकिन कम ही लोग जानते है उन्हें अपनी कोरियोग्राफी के जरिए इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था।

39

वे अपने डांस के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी वे काफी चर्चा में रही थी। उनकी लाइफ काफी विवादित रही है। उन्होंने 13 साल की उम्र में इस्लाम धर्म को कबूल कर लिया था। उन्होंने अपने पहले मास्टर बी. सोहनलाल से शादी की थी। दोनों की उम्र में 30 साल का अंतर था। 

49

बता दें कि शादी के वक्त सरोज की उम्र 13 साल थी। इस्लाम धर्म कबूल कर उन्होंने 43 साल के बी. सोहनलाल से शादी की। यही नहीं सरोज से शादी करने से पहले सोहनलाल शादीशुदा थे और चार बच्चों के पिता भी थे।

59

एक इंटरव्यू में सरोज खान ने अपनी शादी को लेकर बात करते हुए बताया था- मैं उन दिनों स्कूल में पढ़ती थी। तभी एक दिन मेरे डांस मास्टर सोहनलाल ने गले में काला धागा बांध दिया था और मेरी शादी हो गई थी। मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म कुबूल किया था।

69

सरोज खान ने बताया था कि ​शादी के वक्त उन्हें यह बात पता नहीं थी कि बी सोहनलाल पहले से ही शादीशुदा थे। इसकी जानकारी उन्हें तब पता चली जब 14 साल की उम्र में उन्होंने बेटे हामिद खान को जन्म दिया था और उनके पति ने बच्चे को अपना नाम देने से मना कर दिया था। 

79

सरोज खान ने बताया था - उनके दूसरे बच्चे का पैदा होने के 8 महीने बाद ही निधन हो गया था। इसी वजह से उनके बीच दूरिया आ गई थीं। कुछ सालों बाद सोहनलाल को हार्टअटैक आया और सरोज फिर उनके पास आईं। उसके बाद उन्होंने बेटी हिना खान को भी जन्म दिया। सरोज अपने बच्चों की परवरिश अकेले ही की। 

89

सोहनलाल से अलग होने के बाद सरोज खान ने सरदार रोशन से शादी कर ली थी और दोनों की एक बेटी सुकैना खान है, जो दुबई में डांस इंस्टीट्यूट चलाती हैं। 

99

सरोज खान ने नगिना, मि. इंडिया, चांदनी, चालबाज, थानेदार, बेटा, डर. खलनायक, बाजीगर, मोहरा, हम आपके है कौन, ताल, हम दिल दे चुके सनम, देवदास, साथियां, फना, कुछ न कहो, जब वी मेट, लव आजकल, लगान जैसी कई फिल्मों में कोरियोग्राफी की।

 

ये भी पढ़ें -
Anushka Ranjan Wedding: पीली साड़ी, बालों में गजरा लगाए सहेली की शादी में पहुंची Alia Bhatt, ये भी आए नजर

Anushka Rajan संग फेरे लेने के बाद ऐसा था Aditya Seal का हाल, ये देख हंसी नहीं रोक पाई दुल्हनिया

Shilpa Shetty-Raj Kundra Anniversary: पत्नी की ख्वाहिश पूरी करने राज कुंद्रा ने खरीदा था ये आलीशान बंगला

Kartik Aryan Birthday: क्या आप जानते हैं कार्तिक आर्यन का सरनेम, आखिर क्यों अपना नाम छुपाते हैं ये 11 Celebs

पति-बेटी को घर पर छोड़ बेटे संग घूमती नजर आई Shilpa Shetty, इधर कार में मुंह छुपाता दिखा ये खिलाड़ी

नाइटी पहनकर सड़क पर घूमती दिखी Kareena Kapoor, खुले बाल और इस हालत में देख लोगों ने लगाई क्लास

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved