
मुंबई. भोजपुरी की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस कही जाने वाली मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास लॉकडाउन और कोरोना के बाद से ही परिवार और पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस बीच दोनों स्टार्स की शादी से पहले की कुछ फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही है। ये तस्वीरें उनकी टीवी रियलिटी शो बिग बॉस की है। इसमें उनके लाइफ टाइम ब्वॉयफ्रेंड उन्हें प्रपोज करते दिख रहे हैं और एक्ट्रेस उनके प्रपोजल को स्वीकार कर होठों पर kiss करते नजर आ रही हैं। बिग बॉस 11 का हिस्सा रही थीं मोनालिसा...
मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत दोनों ही भोजपुरी स्टार 2017 में बिग बॉस के सीजन 11 का हिस्सा रहे थे। इस शो में दोनों के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी। शो में स्टार्स ने एक-दूसरे को खूब सपोर्ट भी किया था। इस शो में ही मोनालिसा को विक्रांत ने शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
2008 में मोनालिसा की हुई थी विक्रांत से मुलाकात
मोनालिसा और विक्रांत सिंह की रिलेशनशिप बिग बॉस के घर में आने से पहले से ही चल रही थी। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि विक्रांत सिंह राजपूत से उनकी मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी। इसी मुलाकात के बाद मोनालिसा विक्रांत को दिल दे बैठी थीं। मोनालिसा ने बताया था कि साल 2008 में 'दुल्हा अलबेला' के सेट पर विक्रांत और उनकी मुलाकात हुई थी। उस शेड्यूल को उन्होंने इतना जिया कि मन ही नहीं कर रहा था कि ये कभी खत्म हो। बहुत अच्छे से शूट किए थे। धीरे-धीरे केमिस्ट्री उनकी बढ़ती गई। जब शूटिंग शेड्यूल खत्म होने को आया तो एक्ट्रेस को बहुत बुरा लग रहा था कि क्यों खत्म हो रहा है।
ब्वॉयफ्रेंड के बिना हो गया था एक्ट्रेस का बुरा हाल
'दुल्हा अलबेला' फिल्म पूरी होने के बाद विक्रांत और मोनालिसा काफी निराश हो गए थे। क्योंकि उनको अब दूरियां बर्दाश्त नहीं हो रही थीं। मोनालिसा ने बताया था कि 'दुल्हा अलबेला' की शूटिंग के बाद उन्हें किसी और फिल्म की शूटिंग करनी थी और वो बाहर चली गई थीं। इस दौरान उनका इतना बुरा हाल हो गया था कि वो रह नहीं पा रही थीं। 24 घंटे मेरा बुरा हाल था।
एक्ट्रेस ने कहा था कि जब तक वो कैमरे के सामने रहतीं तो ठीक होता लेकिन, शूटिंग खत्म होने के बाद वो तुरंत फोन करतीं और बाकी समय एक्ट्रेस विक्रांत के साथ फोन पर ही बिताया करती थीं। एक्टर को वो काफी ज्यादा मिस करने लगी थीं। धीरे-धीरे वो विक्रांत के और करीब आ गईं। उन्होंने तीन महीने तक एक-दूसरे के साथ गुजारे।
मोनालिसा और अपनी लव स्टोरी बताते हुए विक्रांत ने एक बार बताया कि फिल्म के सेट पर कुछ लोग उनके और मोनालिसा के करीब आने से काफी जलते थे। तब वो जानबूझकर उनको परेशान करने के लिए मोनालिसा के इर्द-गिर्द ही घूमा करते थे। बार-बार उनसे ही पूछते थे कि मोनालिसा कहां है? दिखाई नहीं दे रही हैं।
2017 में मोनालिसा ने की थी विक्रांत से शादी
साल 2017 में टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' में मोनालिसा और विक्रांत ने शादी की थी। इसमें भोजपुरी की तमाम हस्तियां शामिल हुई थीं। इनकी शादी काफी लाइमलाइट में भी रही थी। कइयों ने इस शादी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उन्होंने पैसों के लिए टीवी पर शादी की है। एक्ट्रेस भोजपुरी की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मोनालिसा टीवी शो 'नजर' में भी डायन के रूप में नजर आ चुकी हैं। उनका यह डरावना किरदार लोगों को काफी पसंद आया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।