संचिता बनर्जी के साथ रोमांस कर रहे मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत, हॉट पिक्स हुईं वायरल

Published : Aug 26, 2022, 03:56 PM ISTUpdated : Aug 26, 2022, 04:04 PM IST
 संचिता बनर्जी के साथ रोमांस कर रहे मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत, हॉट पिक्स हुईं वायरल

सार

भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत और संचिता बनर्जी की ये तस्वीरें उनकी आने वाली भोजपुरी फिल्म 'ये बंधन है प्यार का' की हैं। ये फिल्म इस समय फ्लोर पर है। दोनों की ये रोमांटिक तस्वीर फिल्म के सेट से वायरलहो गई है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क, Monalisas husband Vikrant Singh Rajput romancing Sanchita Banerjee : मोनालिसा अक्सर अपने एक्टर पति के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती हैं। बीते लंबे समय से इस एक्ट्रेस ने किसी और एक्टर के साथ क्लोज रिलेशन की पिक्स शेयर नहीं की हैं, वहीं उनके पति कुछ ज्यादा ही बिंदास अंदाज़ में दिखाई दे रहे हैं। स्मार्ट जोड़ी  में पत्नी मोनालिसा के साथ भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत को बहुत पसंद किया गया था।  वहीं अब वे  एक्ट्रेस संचिता बनर्जी के साथ इश्क लड़ाते दिख रहे हैं। इस रोमांटिक पिक्स को देखकर किसी को भी यही लगेगा कि इनेक बीच कुछ ना कुछ जरूर है।  चलिए अब आपका सस्पेंस खत्म कर ही देते हैं। दरअसल ये तस्वीरें उनकी आने वाली भोजपुरी फिल्म 'ये बंधन है प्यार का' की हैं। ये फिल्म इस समय फ्लोर पर है। दोनों की ये रोमांटिक तस्वीर फिल्म के सेट से वायरल हो गई है। 

 

 

 विक्रांत सिंह राजपूत- संचिता बनर्जी की वायरल हुई पिक्स
भोजपुरी मूवी 'ये बंधन है प्यार का' ( ye bandhan hai pyaar ka) में विक्रांत सिंह राजपूत और संचिता बनर्जी लीड कैरेक्टर की भूमिका में हैं। इस फिल्म की शूटिंग जारी है।  मूवी की शूटिंग के दौरान एक सीन को फिल्माते समय ये पिक्स क्लिक की गई है। रोमांटिक सीन के दौरान दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हैं। ऐसा लग रहा है कि दोनों एक दूसरे को किस करने वाले हैं। वहीं इस पिक्स पर विक्रांत ने कॉमेन्ट भी किया है, उन्होने कहा कि हमारी जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही है, ये मूवी जरूर हिट होगी इसका अंदाज़ा तो इस वायरल पिक्स से ही हो गया है।  

फिल्म 'ये बंधन है प्यार का' की शूटिंग
 'ये बंधन है प्यार का' मूवी को प्रवीण कुमार गुडुरी ने डायरेक्ट किया है, इसके निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह हैं। इस समय इस फिल्म का पिक्चराइजेशन यूपी की राजधानी लखनऊ में किया जा रहा है। विक्रांत सिंह राजपूत के अलावा इस मूवी में  ऋषभ कश्यप,संचिता बनर्जी, यामिनी सिंह और श्रुति राव ( Rishabh Kashyap, Sanchita Banerjee, Yamini Singh and Shruti Rao ) मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस प्रोजेक्ट में ऋतु पांडेय, अनूप अरोड़ा भी शामिल है। इस फिल्म को धर्मेंद्र सिंह ने लिखा है। 

ये भी देखें : 

मौत के बाद नीला पड़ गया था सोनाली फोगाट का जिस्म, 3 साल से ये शख्स लगातार कर रहा था दुष्कर्म!

सोनाली फोगाट के पति की 6 साल पहले संदिग्ध हालत में हुई थी मौत, बिग बॉस में फूट-फूटकर रोई थी एक्ट्रेस

PREV

Recommended Stories

इस कारण पवन सिंह को बिश्नोई गैंग ने धमकाया, भोजपुरी स्टार ने की पुलिस में शिकायत
धर्मेंद्र ने भोजपुरी फिल्मों में भी मचाया तहलका, इन 4 मूवीज में दिखे, चारों हिट