'जीजाजी' को गले लगाने आ गई नम्रता मल्ला, हॉट डांस मूव्स देखकर छूट जाएगा पसीना

Published : May 26, 2022, 08:53 PM ISTUpdated : May 26, 2022, 09:36 PM IST
'जीजाजी' को गले लगाने आ गई नम्रता मल्ला, हॉट डांस मूव्स देखकर छूट जाएगा पसीना

सार

इंस्टाग्राम पर एक पंजाबी बोल वाले गाने पर ये बाला जमकर थिरकी है। उनके फैंस उनकी हॉटनेस के बारे में जानते ही हैं, वहीं इस गाने में भी उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क। नम्रता मल्ला भोजपुरी फिल्मों के अलावा भी कई प्लेटफॉर्म पर अपना जलवा बिखेरती रहती हैं। इसबार उन्होंने एक पंजाबी गाने पर ताल मिलाई है। एक्ट्रेस ने भांगड़ा तो नहीं किया है, पर एनर्जी पूरी सरदारों वाली दिखाई दी है। 

इंस्टाग्राम पर एक पंजाबी बोल वाले गाने पर ये बाला जमकर थिरकी है। उनके फैंस उनकी हॉटनेस के बारे में जानते ही हैं, वहीं इस गाने में भी उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी है। 


देखें नम्रता मल्ला की ये अदा-
<

 

स्पोर्टस ब्लैक ब्रा और हाफ जींस में दिखाया किलर लुक
नम्रता मल्ला ने स्पोर्टस ब्लैक ब्रा और हाफ जींस में किलर लुक दिखाया है, उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में ग्लैमरस और जबरदस्त स्टाइलिस्ट अदाओं से एक नई पोजीशन हासिल की है। उन्होंने अपने दम पर ये मुकाम हासिल किया है। एक्ट्रेस का इस इंडस्ट्री में कोई गॉड फादर नहीं है, वो अपने हुस्न का जलवा दिखाकर, अपने टेलेंट के दम पर आगे बढ़ रही हैं। 

नम्रता ने भोजपुरी इंडस्ट्री का बदला स्तर 
नम्रता मल्ला (Namrata Malla) ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड शुरु किया है। वे केवल भोजपुरी तक नहीं सिमट गई हैं। वे हर तरह के गानों पर परफॉर्म करते हीं, इसमें सबसे आश्चर्यजनक बात ये है उनके फैंस हर तरह की पोस्ट पर रिएक्ट करते हैं, उसे लाइक और शेयर करते हैं। नम्रता ने भोजपुरी इंडस्ट्री का लेवल बढ़ा दिया है। ऐसा कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। नम्रता के इंस्टा अकाउंट पर आपको उनकी हर बोल्डनेस नज़र आएगी। 

डिफरेंट शेड्स की शेयर की तस्वीरें 
वे केवल डांस ही नहीं एक्टिंग की दुनिया में भी बाजीगरी दिखा सकती है। उनके कई वीडियो में आपको ये हुनर भी देखने को मिल जाएगा। वैसे वो सेमी न्यूड फोटो भी अपलोड करती हैं। ये उनके फैंस की पसंद है कि वो क्या देखना चाहते हैं।

 


नम्रता मल्ला बहुत तेजी से स्टारडम हासिल कर रही हैं। उनके फैंस और फॉलोअर्स भी तेजी से बढ़ रहे हैं। आने वाले दिनों में वो बॉलीवुड में एंट्री कर जाए तो कोई बड़ी बात नहीं है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Akshara Singh ने ब्लैक सनग्लासेस में दिखाया स्वैग, फैंस बोले अल्टीमेट
किससे इश्क लड़ा रही Akanksha Puri, भोजपुरी एक्टर संग वायरल हुई PICS