पत्नी से तलाक के बीच Pawan Singh की एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह ने किया 'वार',कहा-अब किसका घर जलाओगे

Published : Apr 30, 2022, 12:32 AM IST
पत्नी से तलाक के बीच Pawan Singh की एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह ने किया 'वार',कहा-अब किसका घर जलाओगे

सार

पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी से तलाक लेने जा रहे हैं। इस बीच उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह ने नया गाना रिलीज करके अप्रत्यक्ष रूप से वार किया है। एक्ट्रेस ने  'अब किसका घर जलाओगे' रिलीज किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई. भोजपुरी के फेमस एक्टर पवन सिंह  ( Pawan Singh) इन दिनों सुर्खियों में हैं। वो अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक लेने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद अक्षरा सिंह भी चर्चा में आ गई हैं। इसके पीछे वजह एक्टर की बेवफाई है। एक्टर से प्रताड़ना की शिकार हुई अक्षरा सिंह ने इस मौके पर चौका लगाया है। उन्होंने अपना नया गाना रिलीज किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ( akshara singh)  ने अपना नया सॉन्ग ‘अब किसका घर जलाओगे’ रिलीज किया है। गाने के बोल सुनेंगे तो ऐसा लगेगा कि वो पवन सिंह को लेकर ही यह गाना बनाई हैं। गाने के बोल कुछ ऐसे हैं, 'हमको तो रुला ही चुके कितनों को रुलाओगे..बोलो अब किसका घर जलाओगे…।’

अक्षरा सिंह ने गाने के जरिए पवन पर किया वार!

गाने में दिखाया जाता है कि अक्षरा सिंह अपने बॉयफ्रेंड की शादी में जाती हैं। वहां वो स्टेज पर जाकर बुके देती हैं और शादी की बधाई देती हैं। स्टेज के नीचे जब आती हैं तो उनकी आंखें झलक पड़ती हैं। फिर गाने के बोल शुरू होते हैं। अक्षरा सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस गाने को रिलीज किया है। गाने के बोल ऋषि ग्वाला ने लिखा है। गाने को डायरेक्ट अविनाश झा घुंघरू ने किया है। 

पवन सिंह पर अक्षरा ने लगाए थे गंभीर आरोप

बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी के मौत के बाद वो अक्षरा सिंह  के साथ रिलेशनशिप में आ गए थे। दोनों का रिश्ता काफी वक्त तक सुर्खियों में रहा। एक दिन एक्टर गुपचुप तरीके से दूसरी शादी ज्योति से कर ली। जिसके बाद अक्षरा ने उनसे अपना रिश्ता तोड़ लिया। इतना ही नहीं उन्होंने पवन सिंह पर मारपीट करने और जाने से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

और पढ़ें:

THE KASHMIR FILES ने थिएटर में पूरे किए 50 दिन, अभी तक इतने करोड़ का कर चुकी है कलेक्शन

Dhaakad Trailer में कंगना रनौत का दिखा जबरदस्त एक्शन, दुश्मनों के जिस्म से रूह को किया अलग

अक्षरा सिंह को पवन सिंह ने दी थी जान से मारने की धमकी? एक्ट्रेस के खुलासे के बाद मचा था बवाल

PREV

Recommended Stories

धर्मेंद्र ने भोजपुरी फिल्मों में भी मचाया तहलका, इन 4 मूवीज में दिखे, चारों हिट
New Bhojpuri Song: 'सटावा जनी राइफल...' में अंशुमान सिंह राजपूत-सपना चौहान की जबरदस्त केमिस्ट्री