'द कश्मीर फाइल्स' की कमाई अभी भी जारी है। मूवी ने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे किए हैं। फिल्म ने अपने बजट से कई गुना ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया।

मुंबई. द कश्मीर फाइल्स (the kashmir files) को रिलीज हुए 50 दिन हो गए हैं। साउथ की कई बड़ी मूवी जैसे आरआरआर, केजीएफ 2 के सामने भी अभी तक विवेक अग्निहोत्री की मूवी ना सिर्प टिकी हुई है बल्कि अच्छा बिजनेस भी कर रही है। छोटे बजट में बनी मूवी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है। इस मूवी ने लोगों के दिलों को छू लिया है। फिल्म के 50 दिन पूरे होने पर विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विवेक अग्निहोत्री (vivek agnihotri) ने एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा,'आज द कश्मीर फाइल्स को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 50 दिन पूरे हुए। यह फिल्म अभी भी सफलतापूर्वक चल रही है। यह सच्चाई की जीत है। यह इंसानियत की जीत है। यह लोगों की फिल्म है। सभी का धन्यवाद। #RightToJustice।

'द कश्मीर फाइल्स' की कमाई अभी भी जारी है। मूवी ने वर्ल्ड वाइड 339.49 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। बता दें कि मूवी महज 15 करोड़ रुपए में बनकर तैयार हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 15 करोड़ रुपए में बनकर तैयार हुई मूवी के प्रिटिंग और प्रचार आदि पर 10 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। यानी कुल लागत 25 करोड़ रुपए है। मतलब लागत से कई गुना ज्यादा फिल्म ने कमाई कर ली है। फिल्म 11 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी।

मूवी में 1990 में घाटी में हुए कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार और हैवानियत की कहानी दिखाई गई है। कैसे उन्हें कश्मीर छोड़ने पर मजबूर किया गया। फिल्म की कहानी दिल छूने वाली है। मूवी देखकर लोगों के आंखों में आंसू आ जा रहे हैं। हर तरह विवेक अग्निहोत्री की ऐसी मूवी बनाने के लिए तारीफ की जा रही है। कश्मीर पंडित तो डायरेक्टर को पैर छूकर प्रणाम करते दिखाई दिए। फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई है। 

और पढ़ें:

DHAAKAD TRAILER में कंगना रनौत का दिखा जबरदस्त एक्शन, दुश्मनों के जिस्म से रूह को किया अलग

पायल रोहतगी के साथ खड़े हैं संग्राम सिंह, बच्चा नहीं होने पर कही ये बड़ी बात

Deepika padukone अपने स्कीन का ऐसे रखती हैं ख्याल, जानें अदाकारा की चमकती त्वचा का राज