अक्षरा सिंह को पवन सिंह ने दी थी जान से मारने की धमकी? एक्ट्रेस के खुलासे के बाद मचा था बवाल

सार

पवन सिंह पर उनकी दूसरी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद एक्टर ने उनसे तलाक की अर्जी फैमिली कोर्ट में डाली है। ये पहली बार नहीं जब भोजपुरी सिंगर और एक्टर विवादों में हैं। इससे पहले भी इन पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने लगाया है।

मुंबई. भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) की शादीशुदा जिंदगी में बवाल मचा हुआ है। वो अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ भी तलाक लेने जा रहे हैं। पहली पत्नी नीलम के मरने के बाद पवन सिंह का रिश्ता फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ चला। लेकिन यहां भी वो बेवफा बने नजर आए। एक्टर अक्षरा सिंह के साथ रिश्ते में रहते हुए चुपके से दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद अदाकारा का गुस्सा फूटा और उन्होंने पवन पर कई गंभीर आरोप लगाए। 

पवन सिंह का विवादों से गहरा नाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भोजपुरी अभिनेता की पहली पत्नी नीलम के मौत के बाद अक्षरा सिंह के साथ उनकी नजदिकियीं बढ़ी थी। काफी वक्त तक दोनों का रिश्ता सुर्खियों में रहा। लेकिन पवन सिंह ने अपने लेडी लव को धोखा देते हुए दूसरी शादी रचा ली। साल 2018 में उन्होंने ज्योति सिंह के साथ सात फेरे लिए। शादी की खबर मिलने के बाद अक्षरा सिंह का दिल टूट गया।

Latest Videos

पवन सिंह पर भोजपुरी एक्ट्रेस का गंभीर आरोप

उन्होंने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पवन ने उनका करियर बर्बाद करने की कोशिश की। ज्योति से शादी के बाद भी पवन उनसे संबंध बनाए रखने का दबाव बनाया करता था। अक्षरा ने आगे बताया था कि विरोध करने पर वो शराब के नशे में धुत्त होकर उनके साथ मारपीट करता था। इतना ही नहीं विरोध करने पर वो जान से मारने की धमकी देता था।

पवन सिंह की पहली पत्नी ने की थी सुसाइड

अक्षरा की तरह पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति ने भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वो उनके साथ मारपीट और गाली गौलच करते हैं। इतना ही नहीं दो बार गर्भपात भी कराया। बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम शादी के तीन महीने बाद ही सुसाइड कर ली थी। इस बार भी आरोप पवन पर ही लगा था। नीलम की बहन ने पुलिस बयान में कहा कि शादी के बाद पवन सिंह उनकी दीदी को टाइम नहीं देते थे। जिसकी वजह से वो परेशान रहती थीं।

और पढ़ें:

PAYAL ROHATGI नहीं बन सकतीं कभी मां, LOCK UPP में रोते हुए लड़कियों को दी ये बड़ी सलाह

गली बॉय से बॉलीवुड पर छा जाने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी हैं करोड़ों के मालिक, जानें इनका नेट वर्थ

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Pakistan की Nuclear Bomb धमकी, PM Modi का 2019 का Speech Viral । Pahalgam Attack
Farooq Abdullah ने दिखा दी पाकिस्तान को औकात, कहा- अब बातचीत का वक्त नहीं, अच्छा जवाब देंगे