अंकुश राजा के साथ रक्षा गुप्ता ने किया 'पकड़उवा बियाह' ! पति- पत्नी के अंदाज़ में दिखे भोजपुरी कलाकार

अंकुश राजा और रक्षा गुप्ता एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों की शादीशुदा तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। हालांकि ये तस्वीर 'पकड़उवा बियाह' वेब सीरीज़ की है, जिसमें दोनों मैरिज कपल बने हुए हैं। 
 

Rupesh Sahu | Published : Aug 4, 2022 9:19 AM IST / Updated: Aug 04 2022, 03:00 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, Raksha Gupta did Pakduwa Biyah with Ankush Raja :  भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार अंकुश राजा  (Ankush Raja) और रक्षा गुप्ता ( Raksha Gupta) की पति-पत्नी की स्टाइल में नज़र आ रहे हैं। 'पकड़उवा बियाह' ( Pakduwa Biyah ) की वजह से दोनों एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों कलाकारों की एक शादीशुदा अंदाज़ की पिक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 

पति-पत्नी की की तरह  नज़र आए अंकुश और रक्षा

अंकुश राजा इस तस्वीर में एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता के साथ एक चबूतरे पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं, रक्षा गुप्ता बिल्कुल भारतीय विवाहित महिला की अंदाज़ में दिख रही हैं। उनकी मांग में लाल सिंदूर से भरी हुई है, रक्षा ने गले में मंगलसूत्र और सोने का हार पहना हुआ है। एक्ट्रेस ने हाथों में ढेर सारी चूड़ियां भी पहनी हुई हैं। लाल  ब्लाऊज के साथ उन्होंने रेड येलो साड़ी पहनी हुई है। एक्ट्रेस ने अपने कर्ली बालों को खुला रखा है। वे इस पिक में मुस्कुराती हुई दिख रही हैं।  

मंगलसूत्र, सिंदूर में दिखी रक्षा गुप्ता

रक्षा गुप्ता के  साथ एक्टर अंकुश राजा एकदम कूल अंदाज़ में बैठे हुए हैं। वे ग्रीन,ग्रे चेक शर्ट पहने हुए हैं, वहीं एक्टर ने लाइट कलर का पेंट पहना है।  चेहरे पर हल्की वियर्ड के साथ उन्होंने अपना ग्रेसफुल लुक दिखाया है। 

चौपाल ओटीटी के वेब सीरीज 'पकड़उवा बियाह' की है तस्वीर
अंकुश राजा और रक्षा गुप्ता की जोड़ी बहुत शानदार दिख रही है। इस पिक्स पर जमकर कॉमेन्ट आ रहे हैं। दरअसल ये तस्वीर चौपाल ओटीटी के वेब सीरीज 'पकड़उवा बियाह' की है। ये वेब सीरीज़ यशी फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। इसमें अंकुश राजा और रक्षा गुप्ता  पति- पत्नी का किरदार निभा रहे हैं। इस शो के सेट से ये तस्वीरें वायरल हुई हैं। तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री बेहतरीन नज़र आ रही है। 

भोजपुरी वेब सीरीज 'पकड़उवा बियाह' को लेकर फैंस में ज़बरदस्त उत्साह है। इस वेब सीरीज़ की शूटिंग  उत्तर प्रदेश के अयोध्या में चल रही है।  इस वेब सीरीज़ में अंकुश राजा, रक्षा गुप्ता लीड रोल में हैं। 

ये भी पढ़ें
खूब हुआ इन फिल्मों पर विवाद फिर भी बॉक्स ऑफिस पर जमाया सिक्का, अब दांव पर आमिर-अक्षय की इज्जत

कभी दिखी उदास तो कभी मुस्कराती आई नजर, PHOTOS में देखे बिना मेकअप करीना कपूर के डिफरेंट मूड्स

क्रॉप टॉप में पतली कमर दिखाती नजर आई शाहरुख खान की बेटी, श्वेता बच्चन संग यहां दिखी सुहाना, PHOTOS

क्या तलाक के बाद भी दोनों पत्नियों संग रिश्ते में हैं आमिर खान, किरण राव-रीना दत्ता को लेकर बोले ये

फुटपाथ पर रोती-बिलखती अर्पिता को अपने घर ले आए थे सलमान के पापा, आज कर रही खान परिवार पर राज

Read more Articles on
Share this article
click me!