Prashant Kishore के साथ दिखे Ritesh Pandey, राजनीति में जबरदस्त एंट्री के लिए तैयार दिखे भोजपुरी स्टार

Published : May 28, 2022, 03:58 PM ISTUpdated : May 28, 2022, 04:19 PM IST
Prashant Kishore के साथ दिखे Ritesh Pandey, राजनीति में जबरदस्त एंट्री के लिए तैयार दिखे भोजपुरी स्टार

सार

रितेश पांडे ने राजनीति के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले प्रशांत किशोर के साथ अहम मुलाकात की है। साल 2010 में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखने वाले रितेश पांडे का ‘बलमा बिहार वाला 2’ (2016) और ‘तोहरे में बसेला प्राण’ (2017) मूवी से बहुत पॉप्युलरिटी मिली थी ।   

एंटरटेनमेंट डेस्क।  भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhoj[uri Film Industry) के सुपर स्टार रितेश पांडे (Ritesh Pandey) राजनीति में एंट्रीके लिए तैयार हैं। आज यानि 28 मई को उन्होंने राजनीति के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले प्रशांत किशोर के साथ अमह मुलाकात की है। रितेश ने खुद अपने इंस्टा अकाउंट पर एकतस्वीर शेयर की है।  

रीतेश पांडे भोजपुरी इंडस्ट्री में सिंगर, मॉडल और एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं। वे तेजी से आगे बढ़ रही हैं। फैंस उनके गानों के दीवाने हो जाते हैं। साल 2010 में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखने वाले रितेश पांडे का ‘बलमा बिहार वाला 2’ (2016) और ‘तोहरे में बसेला प्राण’ (2017) मूवी से बहुत पॉप्युलरिटी मिली है।

प्रशांत किशोर को रितेश पांडे ने बताया आदरणीय 
आज 28 मई को रितेश पांडे ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भारतीय राजनीति और खासकर चुनावी रणनीति बनाने में माहिर  प्रशांत किशोर  के साथ मीटिंग की है। भोजपुरी फिल्मों और गानों की जान बन चुके रितेश पांडे ने  प्रशांत किशोर के साथ एक पिक शेयर करते हुए लिखा कि, ‘मिलकर बहुत अच्छा लगा प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) जी..’ 
इस पिक के अब कई सारे मायने निकाले जाने लगे हैं। 

 

 

तो क्या कांग्रेस ज्वाइन करेंगे रितेश पांडे
बीते कुछ समय से प्रशांत किशोर कांग्रेस के नज़दीक देखें गए हैं। उन्होंने कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर गहरी मंत्रणा की थी। ऐसा कहा गया था कि कि कांग्रेस ने उन्हें बड़ा पद ऑफरकिया था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया था। वहीं उनकी टीम जरूर कांग्रेस का सहयोग करेगी, उनके करीबी लोग कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं। वहीं रितेश पांडे पीके की टीम में रहेंगे या फिर वे उन्हें कांग्रेस ज्वाइन करायेंगे, इस पर पेंच फंसा हुआ है। 

अयोध्या में किए सियाराम के दर्शन 
रितेश पांडे ने अभी-अभी पिता की जिम्मेदारी संभाली है। वे दो महीने पहले ही पापा बने हैं। वहीं 14 मई को ही उन्होंने अपनी शादी की पहली वर्षगांठ भी मनाई है। शादी के बाद तकरीबन 10 महीने में ही पिता बन जाने पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान सियाराम जी के दर्शन किए थे, इसकी भी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। 

 

 

 

PREV

Recommended Stories

इस कारण पवन सिंह को बिश्नोई गैंग ने धमकाया, भोजपुरी स्टार ने की पुलिस में शिकायत
धर्मेंद्र ने भोजपुरी फिल्मों में भी मचाया तहलका, इन 4 मूवीज में दिखे, चारों हिट