
एंटरटेनमेंट डेस्क, Khesari Lal Yadav with Raksha Gupta romantic dance video : भोजपुरी इंडस्ट्री खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की नाम से ही गाने हिट हो जाते हैं। खेसारी अपने डांस के लिए विख्यात होने के साथ अपनी शानदार बॉडी के लिए भी पहचाने जाते हैं। एक्टर का शानदार लुक किसी को भी प्रभावित कर सकता है। वहीं यदि उनकेसाथ यदि एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता हों तो ये जोड़ी एक और एक ग्यारह की हो जाती है।
5 करोड़ के पार पहुंचे व्यूज़
Khesari Lal Yadav और रक्षा गुप्ता का छू के छोड़ देला सांग इस समय जमकर वायरल हो रहा है। इसमें दोनों ने जबरदस्त हॉट मूव्स दिखाए हैं। खेसारी लाल यादव का गाना वैसे तो बहुत पहले रिलीज़ हो चुका है, लेकिन इसकी डिमांड अभी भी बनी हुई है। बीते 5 महीने से इसके व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसे वेब म्यूजिक पर रिलीज किया गया था। यूट्यूब पर इसके व्यूज 50,478,904 पहुंच गए हैं। इसे दर्शकों का अपार प्यार मिल रहा है।
देखें खेसारी और रक्षा गुप्ता की रोमांटिक अदाएं-
बेडरूम सांग ने बढ़ाई गर्मी
खेसारी लाल यादव और रक्षा गुप्ता का ये रोमांस फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। पिंक कलर की नाइटी में रक्षा गुप्ता ने तो जैसे खेसारी पर जादू ही कर दिया है। दोनों ने बड़ी ही बेफिक्री से रोमांस किया है। इस गाने को दो लोकेशन पर फिल्माया गया है। बेडरूम के अलावा इसे पब्लिक प्लेस पर ग्रुप के साथ भी फिल्माया गया है। Wave Music पर शेयर किए गए इस वीडियो पर यूजर्स ने जमकर कॉमेन्ट किए हैं। खेसारी लाल यादव के साथ रक्षा गुप्ता की इस जोड़ी को फैंस ने पसंद किया है।
स्टार कास्ट
Album एलबम - Chhu Ke Chhor Dela
Song गाना - Chhu Ke Chhor Dela
Singer सिंगर - Khesari Lal Yadav ( खेसारी लाल यादव)
Ft कलाकार - Raksha Gupta,Khesari Lal Yadav( खेसारी लाल यादव और रक्षा गुप्ता)
Lyrics बोल - Mukesh Mishra ( मुकेश मिश्रा)
Music Director, संगीत निर्देशक - Arya Sharma (आर्या शर्मा)
Video Director वीडियो एडीटर - Aryan Dev ( आर्यन देव )
और पढ़ें...
अपने ही बेटे के निशाने पर आए करन जौहर, यश को करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा का भी मिला साथ
बहू आलिया भट्ट को लेकर नीतू कपूर बोलीं - उसकी वजह से रणबीर भी काफी बदल गया है
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।