समर सिंह और पल्लवी सिंह की बोल्ड रोमांस ने दर्शकों को किया क्रेज़ी, 'भतार ओठलाली पs जियता' के 50 मिलियन व्यूज

इस बेहद पॉप्युलर सांग को 5 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज यूट्यूब पर मिल गए हैं। इस वीडियो सांग में उनके साथ एक्ट्रेस पल्लवी सिंह हरी साड़ी में  अपना जलवा बिखेरती हुई दिख रही हैं। समर सिंह का यह वीडियो सांग रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है। 

Rupesh Sahu | Published : Nov 9, 2022 1:19 PM IST / Updated: Nov 09 2022, 06:57 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, The bold romance of Samar Singh and Pallavi Singh : भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह अपनी सिंगिंग और अपने लाजवाब अदायगी से भोजपुरी फैंस को  दीवाना बनाए हुए हैं। समर सिंह फैंस और ऑडियंस को भरपूर एंटरटेनमेंट करते रहते हैं। उनके गाने को लेकर फैंस के बीच जुनून भी देखा जाता है। सिंगर एक्टर का बेहद मस्ती भरा रोमांटिक भोजपुरी सांग ‘भतार ओठलाली पs जियता’ 50 मिलियन क्लब में शामिल हो गया है। 

5 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज
इस बेहद पॉप्युलर सांग को 5 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज यूट्यूब पर मिल गए हैं। इस वीडियो सांग में उनके साथ एक्ट्रेस पल्लवी सिंह हरी साड़ी में  अपना जलवा बिखेरती हुई दिख रही हैं। समर सिंह का यह वीडियो सांग रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है। अब तो इसके व्यूज नया रिकॉर्ड बना रहा है। 

 


पति-देवर की हरकतों से परेशान हुई पल्लवी सिंह 
जीएमजे-ग्लोबल जंक्शन ( GMJ-Global Junction) भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘भतार ओठलाली पs जियता’ में समर सिंह के साथ सिंगर नेहा राज ने अपना स्वर दिया है। वीडियो में समर सिंह और पल्लवी सिंह देवर-भाभी के किरदार में नज़र आ रहे हैं।  दोनों के बीच ज़बरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।  एक्ट्रेस पल्लवी सिंह अपने पति और दूसरे देवर से परेशान है, पति तो उनकी लिपस्टिक देखने ही में मगन है, वहीं देवर ताड़ी पीने में व्यस्त है। दोनों स्टार्स शानदार डांस मूव्स दिखा रहे हैं।  एक्ट्रेस पल्लवी जिस अंदाज़ में कंप्लेंट करती हैं, वो बेहद लुभावना है।

समर सिंह का ठेठ देहाती अंदाज़ 
इस वीडियो सांग में समर सिंह और उनकी को एक्ट्रेस ठेठ देहाती अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। इस गाने का वीडियो बहुत ही शानदार है। वीडियो में समर सिंह के  देसी लुक ने दर्शकों का मन मोह लिया है। गाने के निर्माता राजकुमार सिंह हैं, गाने में   आवाजें  समर सिंह और नेहा राज की हैं। इसके गीतकार आलोक यादव हैं, संगीत अभिराम पांडेय ने दिया है। गाने को  बॉबी जैक्सन ने कोरियोग्राफ किया हैं। 


ये भी पढ़ें- 
क्यों विवादों में आई 'द केरल स्टोरी', क्या 32 हजार लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन कर बनाया आतंकवादी?
अपने खिलाफ नफरत से परेशान हुईं रश्मिका मंदाना, बोलीं- मुझे इस बात की कीमत चुकानी पड़ रही
1100 Cr कमाने वाली RRR के राजामौली फिर धमाल मचाने की तैयारी में, बना रहे इस ब्लॉकबस्टर का
मैं सेल्फ मैरिड हूं लेकिन...खुद से शादी करने वाली एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने बेबी बंप पर दी सफाई

Share this article
click me!