Women's Day पर भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को आई पहली पत्नी की याद, बोले-सबको नहीं मिलती सारी खुशियां

Published : Mar 08, 2022, 03:13 PM ISTUpdated : Mar 08, 2022, 03:14 PM IST
Women's Day पर भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को आई पहली पत्नी की याद, बोले-सबको नहीं मिलती सारी खुशियां

सार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को दुनियाभर में मनाया जा रहा है। इसी बीच भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह की आंखे नम है। दरअसल, आज यानी महिला दिवस के दिन उनकी पहली पत्नी नीलम देवी की डेथ एनिवसर्री है और वे उन्हें याद कर काफी इमोशनल हो गए है।

मुंबई. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2022) 8 मार्च को दुनियाभर में मनाया जा रहा है। आमजन से लेकर कई सेलेब्स ने अपने सोशल मीडिया पर महिला दिवस की बधाई देते हुए पोस्ट शेयर की। इसी बीच भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की आंखे नम है। दरअसल, आज यानी महिला दिवस के दिन उनकी पहली पत्नी नीलम देवी की डेथ एनिवसर्री है और वे उन्हें याद कर काफी इमोशनल हो गए है। आपको बता दें कि पवन सिंह ने पहली पत्नी के जाने के बाद दूसरी शादी कर ली थी लेकिन आज भी वे नीलम को भूला नहीं पाए हैं। पवन ने नीलम को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। फोटो के साथ ही उन्होंने इमोशनल मैसेज भी लिखा है। 


नहीं मिलती सारी खुशियां
आपको बता दें कि पवन सिंह ने पहली पत्नी की फोटोज शेयर कर लिखा- मेरे जीवन कि सबसे बड़ी छति...भगवान हर इंसान के जीवन मे हर खुशी नहीं देते हैं, पर आप मेरे जीवन मे थीं हैं और आजीवन रहेंगी। ईश्वर आपको अपने श्री चरणों मे जगह दें। इसके साथ ही उन्होंने ढेर सारी रोने वाली इमोजी भी शेयर की है। उनकी पोस्ट पर फैन्स के साथ सेलेब्स भी कमेंट्स कर रहे हैं। 


पहली पत्नी ने किया था सुसाइड
आपको बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर शादी के महज 6 महीने बाद ही आत्महत्या कर ली थी। रिपोर्ट्स में ये भी कहा जाता है कि नीलम की बहन पूनम ने पुलिस को बताया था कि पवन काम के सिलसिले में ज्यादातर व्यस्त रहते थे और उसकी बहन को वक्त नहीं दे पा रहे थे। इसी के चलते नीलम तनाव में रहती थीं और इसी कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। कहा जाता है कि पवन की पत्नी ने जिस वक्त आत्महत्या की उससे महज 6 ही महीने पहले दोनों की शादी हुई थी और मुंबई आए नीलम को 3 दिन हुए थे। मुंबई के अंबोली स्थित फ्लैट में पूनम का शव पंखे से लटका मिला था। बताया जाता है कि पवन सिंह की साली ने ही उन्हें पत्नी के सुसाइड करने की जानकारी दी थी। 


- पवन सिंह ने नीलम के सुसाइड के तीन साल बाद दूसरी शादी की थी। ये शादी उन्होंने बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह से की थी। ज्योति और पवन ने पहले कोर्ट में 2018 में शादी की थी, इसके बाद रीति-रिवाज के साथ शादी की। ज्योति सिंह के पिता का नाम राम बाबू सिंह है। कहा जाता है कि वो बलिया दबंगों में से एक हैं। ज्योति तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। ज्योति हमेशा से लाइमलाइट से दूर रहना पसंद है।

 

ये भी पढ़ें
Womens Day 2022: Karishma Kapoor से Shweta Tiwari, मां के साथ ही पिता का फर्ज भी निभा रहीं ये 10 एक्ट्रेस 

Womens Day 2022: सैफ अली खान की बेटी से Janhvi Kapoor तक, अपनी कातिलाना अदाओं से करती है बोल्ड

Womens Day 2022: कोई हुई परिवार के खिलाफ, किसी ने इंसाफ के लिए उठाई बंदूक, जब हीरोइनों का दिखा खौफनाक रूप

Womens Day 2022: जब हीरोइनों ने बॉक्सऑफिस पर मचाया धमाल, अपने दम पर 100 करोड़ी क्लब में शामिल की फिल्में

International Women Day 2022: मीनाक्षी शेषाद्री से लेकर कंगना तक वो एक्ट्रेस जिनके सामने फीके नजर आए‘हीरो’

शादी के बाद पहली रात को क्या हुआ, Bhagyashree के पति ने सबके सामने खोला राज, ऐसे किया पत्नी ने रिएक्ट

PREV

Recommended Stories

धर्मेंद्र ने भोजपुरी फिल्मों में भी मचाया तहलका, इन 4 मूवीज में दिखे, चारों हिट
New Bhojpuri Song: 'सटावा जनी राइफल...' में अंशुमान सिंह राजपूत-सपना चौहान की जबरदस्त केमिस्ट्री