तीन फेज में होगा बिहार चुनाव, 10 नवंबर को रिजल्ट; जानिए आपके जिले में किस दिन होगा मतदान

Published : Sep 25, 2020, 02:18 PM ISTUpdated : Sep 25, 2020, 04:26 PM IST
तीन फेज में होगा बिहार चुनाव, 10 नवंबर को रिजल्ट; जानिए आपके जिले में किस दिन होगा मतदान

सार

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के मुताबिक बिहार में 243 सीटें हैं। 38 सीटें आरक्षित हैं। 2015 में पिछले विधानसभा चुनाव के वक्त 6.7 करोड़ वोटर थे, अब 7.29 करोड़ वोटर हैं। इसमें 3 करोड़ 79 लाख पुरूष वोटर और 3 करोड 39 लाख महिला वोटर शामिल हैं। एक पोलिंग बूथ पर वोटरों की संख्या 1500 की जगह 1000 होगी।   

पटना (Bihar) । बिहार में विधानसभा चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने तारीखों का आज एलान कर दिया। जिसके मुताबिक 243 सीटों पर तीन चरण में चुनाव कराया जाएगा। इतना ही नहीं इस बार वोटिंग टाइम शाम 6 बजे तक होगी (नक्सल प्रभावी क्षेत्र छोड़कर), जिसमें आखिरी एक घंटे में कोरोना से संक्रमित मरीजों को मताधिकार करने का मौका दिया जाएगा। बता दें कि पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को 16 जिलों की 71 सीटों पर होगी, जिसमें अधिकांश नक्सल प्रभावित जिले शामिल हैं।

किस चरण में कैसे होगा मतदान

पहला फेज - 28 अक्टूबर- 71 सीट और 16 जिला

पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा। ये चुनाव 16 जिलों बांका, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर के 71 विधानसभा सीट पर होगा।  जिसके लिए 31 हजार पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं। जिसके लिए इसका नोटिफिकेशन 1 अक्टूबर को जारी होगा। नामांकन की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर होगी। 12 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा।

सेकेंड फेज - 3 नवंबर- 94 सीट और 17 जिला
दूसरे चरण के लिए मतदान 3 नवंबर को होगा। ये चुनाव 17 जिले गोपालगंज, सिवान, पूर्वी चंपारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सीवान, सारण, पटना, वैशाली, नालंदा, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर के 94 विधानसभा सीटों पर होगा। इसके लिए 42 हजार पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं और जिसके लिए नोटिफिकेशन 9 अक्टूबर को जारी होगा और नामांकन की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर होगी। 19 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा।

थर्ड फेज - 7 नवंबर - 78 सीट और 11 जिला
आखिरी चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। ये चुनाव 11 जिला पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज जिले के 78 विधानसभा सीटों के लिए होगा। जिसके लिए 33.5 हजार पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं। इसका नोटिफिकेशन 13 अक्टूबर को जारी होगा और नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर होगी। 23 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा।

इस बार 7.29 करोड़ होंगे वोटर

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के मुताबिक बिहार में 243 सीटें हैं। 38 सीटें आरक्षित हैं। 2015 में पिछले विधानसभा चुनाव के वक्त 6.7 करोड़ वोटर थे, अब 7.29 करोड़ वोटर हैं। इसमें 3 करोड़ 79 लाख पुरूष वोटर और 3 करोड 39 लाख महिला वोटर शामिल हैं। एक पोलिंग बूथ पर वोटरों की संख्या 1500 की जगह 1000 होगी। 
 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar: नदी में गिरा अंगूर से लदा ट्रक, पानी में कूद पड़ी महिलाएं-WATCH
Best CBSE Schools in Patna: पटना के 5 टॉप सीबीएसई स्कूल, रिजल्ट में अव्वल और एक्टिविटीज में भी आगे