बांकीपुर बनी हाई प्रोफाइल सीट, शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव के सामने हैं CM फेस पुष्पम प्रिया चौधरी

राजनीति के जानकार बताते हैं कि बांकीपुर सीट कायस्थ बाहुल मानी जाती है, लेकिन यादव, मुस्लिम और दलित मतदाता काफी अहम हैं। पिछले तीन दशक से कायस्थ समुदाय से आने वाले नितिन नवीन विधायक चुने जा रहे हैं, जबकि इससे पहले उनके पिता नवीन किशोर सिन्हा यहां का प्रतिनिधित्व करते थे।
 

Asianet News Hindi | Published : Oct 29, 2020 11:55 AM IST / Updated: Nov 09 2020, 03:02 PM IST

पटना (Bihar) । बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के दूसरे फेज में बांकीपुर (Bankipur) सीट पर आज वोटिंग है। लेकिन, इस बार ये हाई प्रोफाइल सीट हो गई है। यहां का मुकाबला काफी दिलचस्प होता नजर आ रहा है। जी हां शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के एक्टर बेटे लव सिन्हा ( Love Sinha) कांग्रेस (Congress), प्लुरल्स पार्टी की सीएम फेस पुष्पम प्रिया चौधरी (Pushpam Priya Chowdhary)और बीजेपी (BJP) से विधायक नितिन नवीन (Nitin Naveen) चुनाव मैदान में हैं। लव सिन्हा और पुष्पम प्रिया चौधरी जहां पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं नितिन नवीन इसी सीट से तीन बार से विधायक हैं। बताते चले कि इस बार चुनाव में यहां से 22 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं, जो अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। साल 2015 के इतिहास को देखे तो इस सीट पर भाजपा के नितिन नवीन ने कांग्रेस के कुमार आशीष को 39767 वोट से हराया था। पिछले विस चुनाव में 40.25 फीसद वोट पड़े थे।

नितिन नवीन का इस सीट को मानते हैं अपना गढ़ 
राजनीति के जानकार बताते हैं कि बांकीपुर सीट कायस्थ बाहुल मानी जाती है, लेकिन यादव, मुस्लिम और दलित मतदाता काफी अहम हैं। पिछले तीन दशक से कायस्थ समुदाय से आने वाले नितिन नवीन विधायक चुने जा रहे हैं, जबकि इससे पहले उनके पिता नवीन किशोर सिन्हा यहां का प्रतिनिधित्व करते थे।

1.74 करोड़ के मालिक हैं नितिन नवीन
नितिन नवीन 12 वीं पास हैं और उनपर पांच क्रिमिनल केस हैं। इस बार 1.74 करोड़ रुपए की संपत्ति होने की जानकारी उन्होंने दी है, जबकि साल 2015 में 1.44 करोड़ संपत्ति थी। वहीं, साल 2010 में सिर्फ 6.12 लाख रुपए संपत्ति थी।

इस वजह से भी है चुनौती दे रहे लव सिन्हा
लव सिन्हा के कांग्रेस के टिकट पर उतरने से यहां मुकाबला काफी दिलचस्प हो सकता है। उन्हें महागठबंधन का भी समर्थन मिला है। इसके अलावा कायस्थ वोटों में भी सेंधमारी कर रहे हैं, क्योंकि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से दो बार सांसद रह चुके हैं। हालांकि वो बीजेपी से थे। ऐसे में यहां की राजनीति में उनकी अपनी पुरानी पकड़ है, और अपने बेटे को जिताने से लिए समर्थन जुटा सकते हैं। 

2.68 करोड़ रुपए के मालिक हैं लव
फिल्मी दुनिया की चमक-दमक से चुनाव मैदान में आए लव सिन्हा एक कंपनी चलाते हैं। उनके चुनावी हलफनामा के मुताबिक जहां वह खुद एक कर्मचारी के रूप में काम करते हैं। उनके पास कुल 2.68 करोड़ की संपत्ति हैं। 

वोटर्स के बीच अलग पहचान बना रही पुष्पम 
अखबारों में विज्ञापन के रास्ते राजनीति में प्रवेश करने वाली और अपने आपको बिहार का भावी मुख्यमंत्री कहने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी बांकीपुर से ही चुनाव मैदान में उतरी हैं। लगातार चर्चित रहने के बावजूद सार्वजनिक जगहों पर पुष्पम प्रिया चौधरी भी लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। वो वोटर्स में अलग पहचाने में लगी हैं। 

पुष्पम प्रिया चौधरी के पास है 15.92 लाख की संपत्ति 
पुष्पम प्रिया चौधरी की बात करें तो लंदन से उच्च शिक्षा ग्रहण की हैं। उनपर आचार संहिता उल्लंघन का एक मामला चल रहा है। उन्होंने अपने पास 15.92 लाख रुपए की संपत्ति होने की जानकारी नामांकन के दौरान दी है।

बागी बढ़ा रहे बीजेपी की मुश्किल
बीजेपी की बागी नेता सुषमा साहू काफी तेज तर्रार महिला नेत्री मानी जाती हैं। वे बिहार प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। केंद्र में नरेंद्र मोदी ने इन्हें राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य बनाया था। लेकिन, उन्होंने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन भरा था। हालांकि पर्चा खारिज होने के बाद वो लव सिन्हा का समर्थन कर रही हैं। माना जाता है वैश्य समाज के तहत आने वाली साहू समाज की सुषमा साहू ने बीजेपी प्रत्याशी नवीन नितिन के लिए टेंशन बढ़ा दिया है, क्योंकि वैश्य समाज बीजेपी का मूलवोटर माना जाता है।

एक नजर क्षेत्र पर
कुल मतदाता - 391100
पुरुष मतदाता- 208299
महिला मतदाता-182772
थर्ड जेंडर- 29
मतदान केंद्र- 589

यह भी पढ़ें

-राघोपुर से चुनाव लड़ रहे तेजस्वी यादव, बीजेपी के सतीश कुमार से है दिलचस्प मुकाबला

-हसनपुर से चुनाव लड़ रहे तेज प्रताप यादव, 10 साल से विधायक राजकुमार से है दिलचस्प मुकाबला

-सहरसा से लड़ रही हैं बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली, बीजेपी के बागी नेता ने रोचक बना दिया चुनाव

Share this article
click me!