वोट मांगने पहुंचे प्रत्याशी को गांववालों ने 75 किलो लड्डुओं से तौला, जानिए, क्या है पूरा मामला

Published : Nov 02, 2020, 05:56 PM ISTUpdated : Nov 02, 2020, 05:59 PM IST
वोट मांगने पहुंचे प्रत्याशी को गांववालों ने 75 किलो लड्डुओं से तौला, जानिए, क्या है पूरा मामला

सार

प्रत्याशी का दावा है कि जनता का कहना था कि विधायक जी ने हमारे लिए बहुत काम किया है, इसीलिए हम उनका सम्मान कर रहे हैं और सम्मान के तराजू पर बैठा कर तोल रहे हैं। इधर, जनता की ओर से सम्मान पाकर खुश दिख रहे डॉ. शमीम ने कहा जनता का समर्थन हमारे साथ है और इस बार महागठबंधन की ही सरकार आएगी। युवा नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम रचेगी।

मोतिहारी (Bihar) । बिहार विधानसभा के 243 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव हो रहा है। आखिरी चरण के चुनाव के लिए 7 नवंबर को वोटिंग होनी है। जिसके लिए प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो नरकटिया विधानसभा की है। जहां आरजेडी प्रत्याशी को लोगों ने 75 लड्डुओ से तौल दिया। हालांकि नेता जी ने दावा किया है कि उनका न केवल जनता ने स्वागत किया बल्कि उन्हें लड्डुओं से तौल दिया।

यह है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्वी चंपारण के नरकटिया विधानसभा में तीसरे चरण में मतदान होना है। ऐसे में क्षेत्र से आरजेडी प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक डॉ. शमीम अहमद जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। बीती रात वे कथनौतिया गांव पहुंचे थे। जहां लोगों ने लगभग 75 किलो लड्डू को तराजू के एक तरफ चढ़ाया और दूसरी तरफ राजद प्रात्याशी डॉ.शमीम अहमद को बैठाकर तोल दिया।

प्रत्याशी ने किया ये दावा
प्रत्याशी का दावा है कि जनता का कहना था कि विधायक जी ने हमारे लिए बहुत काम किया है, इसीलिए हम उनका सम्मान कर रहे हैं और सम्मान के तराजू पर बैठा कर तोल रहे हैं। इधर, जनता की ओर से सम्मान पाकर खुश दिख रहे डॉ. शमीम ने कहा जनता का समर्थन हमारे साथ है और इस बार महागठबंधन की ही सरकार आएगी। युवा नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम रचेगी।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: बिहार-झारखंड में बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट
Bihar Education: बिहार में खुलेंगे 211 नए डिग्री कॉलेज और 511 मॉडर्न स्कूल, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान