उपेंद्र कुशवाहा के साथ आए ओवैसी ने किया नए फ्रंट का ऐलान,BSP सहित 6 पार्टियां शामिल,देखें प्रत्याशियों की सूची

Published : Oct 08, 2020, 03:37 PM ISTUpdated : Oct 08, 2020, 03:46 PM IST
उपेंद्र कुशवाहा के साथ आए ओवैसी ने किया नए फ्रंट का ऐलान,BSP सहित 6 पार्टियां शामिल,देखें प्रत्याशियों की सूची

सार

आरजेडी से अलग होने वाले राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नए फ्रंट का एलान कर दिया है। जिसका नाम ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट रखा गया है, जिसमें कुल 6 पार्टियां शामिल हैं। अब उनके साथ AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी आ गए हैं। आज कुशवाहा ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि इस फ्रंट के संयोजक देवेंद्र यादव रहेंगे। इस दौरान उन्होंने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की गई। इस लिस्ट में 42 उम्मीदवारों के नाम हैं। 

पटना (Bihar) । आरजेडी से अलग होने वाले राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नए फ्रंट का एलान कर दिया है। जिसका नाम ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट रखा गया है, जिसमें कुल 6 पार्टियां शामिल हैं। अब उनके साथ AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी आ गए हैं। आज कुशवाहा ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि इस फ्रंट के संयोजक देवेंद्र यादव रहेंगे। इस दौरान उन्होंने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की गई। इस लिस्ट में 42 उम्मीदवारों के नाम हैं।

न 6 दलों का है गठबंधन
आरएलएसपी
एआईएमआईएम
बीएसपी
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
समाजवादी जनता दल (लोकतांत्रिक)
डेमोक्रेटिक पार्टी (समाजवादी)

जाने कहां से किसे मिला टिकट
रालोसपा ने सुल्तानगंज से हिमांशु प्रासद, धारैया (सुरक्षित) से शिव शंकर, बांका से कौशल कुमार सिंह, बेलहर से शैलेंद्र कुमार सिंह, तारापुर से जितेंद्र कुमार, मुंगेर से सुबोध शर्मा, सूर्यगढ़ा से गणेश कुमार, शेखपुरा से संकेत कुमार, बरबीघा से मृतुंजय कुमार, मोकामा से धीरज रौशन, बाढ़ से राकेश सिंह, पालीगंज से मधु मंजरी, संदेश से शिव शंकर प्रसाद, बड़हरा से सियामति राय, आरा से प्रवीण कुमार सिंह, अगिआंव (सुरक्षित) से मनुराम राठौर, तरारी से संतोष कुमार सिंह, शाहपुर से वेद प्रकाश, बक्सर से निर्मल कुमार सिंह और डुमरांव से अरविंद प्रताप शाही को अपना उम्मीदवार बनाया है। मोहनिया (सुरक्षित) से सुमन देवी, सासाराम से चंद्रशेखर सिंह, दिनारा से राजेश सिंह, नोखा से अखिलेश्वर सिंह, काराकट से मालती सिंह, अरवल से सुभाष चंद्र यादव, कुर्था से पप्पू कुमार यादव, घोषी से राम भवन सिंह, गोह से डॉ रणविजय कुमार, ओबरा से अजय कुमार, नवीनगर से धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी, इमामगंज (सुरक्षित) से जितेंद्र पासवान, बोध गया (सुरक्षित) से अजय पासवान, गया टाउन से रणधीर कुमार चौधरी, अतरी से अजय कुमार सिन्हा, वजीरगंज से श्रीधर प्रसाद, रजौली (सुरक्षित) से मिथिलेश राजवंशी, नवादा से धीरेंद्र कुमार, वारसलीगंज से राजेंद्र प्रसाद, सिकंदरा (सुरक्षित) से नन्दलाल रविदास और जमुई से अजय प्रताप रालोसपा से टिकट दिया गया है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Weather: यूपी से मध्य प्रदेश तक झुलसाएगी गर्मी, 43°C तक पहुंचेगा पारा, IMD ने बताया कहां बरसेंगे बादल
IMD Weather: लखनऊ-कानपुर में उमस, भोपाल-इंदौर में आग उगलेगा सूरज, पढ़ें 10 शहरों का पूरा मौसम अपडेट