
पटना. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई । काउंटिंग शुरू होने के बाद रुझानों में NDA की सरकार बनती दिख रही थी। वही हुआ भी, शुरू से आ रहे रुझान हकीकत में बदलते चले गए और NDA ने एक बार फिर बिहार का चुनावी रण अपने नाम कर लिया। NDA को 125 सीटें मिलीं। महागठबंधन 110 पर ही सिमट गया। चिराग पासवान की पार्टी को सिर्फ 1 वोट मिला।
किस पार्टी को कितनी सीट मिली?
बिहार में इस बार दो गठबंधन एक दूसरे को टक्कर दे रहे थे। पहला एनडीए और दूसरा महागठबंधन।
एनडीए- एनडीए में इस बार भाजपा, जदयू, वीआईपी और हम शामिल है। गठबंधन में भाजपा को 74, जदयू को 43, वीआईपी को 4 सीट और हम को भी 4 सीट मिली है।
महागठबंधन- महागठबंधन में इस बार राजद 75, कांग्रेस 19, सीपीआई (माले) 12, सीपीआई 2 और सीपीएम को 2 सीट मिली है।
वहीं एमआईएमआईएम को 5, बसपा को 1 और एक निर्दलीय 1 ने चुनाव जीता है। वहीं चिराग पासवान की पार्टी LJP को 1 सीट मिली है।
तेजस्वी की पार्टी को सबसे ज्यादा 23% वोट मिला, लेकिन हुई हार
2015 में कौन किसके साथ लड़ा था?
2015 में भी राज्य में मुख्य तौर पर तीन गठबंधन मैदान में थे। आईए जानते हैं कौन किसके साथ था?
- एनडीए ने सिर्फ 58 सीटें जीती थीं
2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लोजपा, हम और आरएलएसपी के साथ गठबंधन किया था। भाजपा सबसे ज्यादा 157 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, वहीं, लोजपा 42, आरएलएसपी 23 और हम 21 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। हालांकि, एनडीए को सिर्फ 58 सीटें ही मिली थीं।
- महागठबंधन- 178 सीटों पर जीत हासिल की थी
2015 चुनाव में महागठबंधन में राजद, जदयू और कांग्रेस ने साथ चुनाव लड़ा था। राजद-जदयू 101-101 सीटों पर, जबकि कांग्रेस 41 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। राजद ने चुनाव में 80, जदयू ने 71 और कांग्रेस ने 27 सीटों पर जीत हासिल की थी।
- वहीं, लेफ्ट संगठनों को सिर्फ 3 सीटों पर ही जीत मिली थी।
2015: भाजपा को सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा 25% वोट मिले, लेकिन सीटें सिर्फ 53 थीं
2015 में भाजपा को बिहार में सबसे ज्यादा 25% वोट मिले थे। जबकि पार्टी को सिर्फ 53 सीटें मिली थीं। वहीं, राजद को 18.8% वोट मिले थे। जबकि पार्टी ने 80 सीटें जीती थीं। जदयू को 17.3% वोटों के साथ 71 सीटें मिली थीं। लोजपा को 2, कांग्रेस को 27 सीटें मिली थीं। कांग्रेस का वोट% 6.8 था।
| पार्टी | सीटें | वोट% |
| राजद | 80 | 18.8 |
| जदयू | 71 | 17.3 |
| भाजपा | 53 | 25 |
| कांग्रेस | 27 | 6.8 |
| निर्दलीय | 4 | 9.6 |
| अन्य | 8 | 22.5 |
एक नजर में बिहार चुनाव
ये भी पढ़ें:
उपचुनाव: 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर नतीजे
बिहार चुनाव नतीजे: जानिए, अबकी बार किसका बिहार
चुनावी रिएक्शन: तेजप्रताप का ट्वीट- ''तेजस्वी भव: बिहार,'' मनोज तिवारी बोले- रुझान चिंताजनक
बिहार के 12 बाहुबलियों का भविष्यः अनंत सिंह से लेकर पप्पू यादव तक...जीत-हार का फैसला जल्द
बिहार विस रिजल्टः बीमा देवी से लेकर बृजकिशोर तक...दांव पर नीतीश के 24 मंत्रियों की किस्मत
बिहार की हॉट सीटों का क्या है हाल? जानिए कौन आगे कौन पीछे?
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।