बिहार की निशा मिश्रा ने साड़ी पहनकर एशिया की सबसे मुश्किल बाधा दौड़ में हिस्सा लिया। उन्होंने दौड़ने और रस्सी चढ़ने जैसे स्टंट कर पारंपरिक पहनावे से जुड़ी सोच को चुनौती दी। उनका मकसद ग्रामीण भारतीय महिलाओं को प्रेरित करना था।

खेलों में फुर्ती और अच्छे प्रदर्शन के लिए खास तरह के कपड़े पहने जाते हैं। ये कपड़े दौड़ने-भागने और मुश्किल स्टंट करने में मदद करते हैं। लेकिन क्या हो अगर कोई साड़ी पहनकर मुश्किल रेज़ में हिस्सा ले? सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन बिहार की निशा मिश्रा ने यह कारनामा कर दिखाया है। निशा मिश्रा इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वजह है उनका साड़ी पहनकर एशिया की सबसे मुश्किल बाधा दौड़ (Obstacle Race) में हिस्सा लेना। इस रेस में दौड़ना, रस्सी पर चढ़ना, रुकावटों को पार करना और बर्फीले पानी के पूल में कूदना जैसे कई मुश्किल टास्क शामिल थे। निशा के इन वीडियोज़ ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

साड़ी में दिखाया दम

निशा मिश्रा ने साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों तो पहनावा कोई मायने नहीं रखता। जो स्टंट स्पोर्ट्स के कपड़ों में भी मुश्किल लगते हैं, उन्हें निशा ने साड़ी में बड़ी आसानी से पूरा किया। वायरल वीडियो में वह दौड़ती, ऊंची कूद लगाती, रस्सी पर चढ़ती और लटकते हुए जाल को पार करती नजर आ रही हैं।

View post on Instagram

View post on Instagram

लोगों ने की जमकर तारीफ

निशा ने 'फ्री प्रेस जर्नल' को बताया कि वह भारतीय महिलाओं का प्रतिनिधित्व करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि वह देश की ग्रामीण महिलाओं को एक संदेश देना चाहती थीं, जो रोजमर्रा की जिंदगी में साड़ी या दूसरे पारंपरिक कपड़े पहनती हैं। निशा का यह कदम उन लोगों के लिए भी एक जवाब है जो महिलाओं के कपड़ों पर सवाल उठाते हैं। सोशल मीडिया पर लोग निशा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आपने पुरानी सोच को तोड़ा है।" वहीं दूसरे ने लिखा, "कपड़े कभी भी किसी की काबिलियत को नहीं रोक सकते।"