नीरज सिंह बबलू पांचवीं बार बने विधायक, एक्टर सुशांत के हैं चचेरे भाई

Published : Nov 10, 2020, 11:57 PM IST
नीरज सिंह बबलू पांचवीं बार बने विधायक, एक्टर सुशांत के हैं चचेरे भाई

सार

नीरज कुमार बबलू 1988 में राजनीति में आए।सामाजिक आंदोलन में जेल गए। वो चार बार विधायक बन चुके हैं। पिछली बार छातापुर में जीत की हैट्रिक भी बनाए थे। वो साल 2005 से लगातार जीतते आ रहे हैं।

पटना (Bihar) । बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिंह बबलू छातापुर से जीत दर्ज किए हैं। वह अब तक पांच बार चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी डॉ. विपिन कुमार नोनिया को 20635 वोटों से हराया है। बता दें कि नीरज बॉलीवुड एक्टर रहे सुशांत राजपूत के चचेरे भाई हैं। नीरज ने 2015 में राजद के जहूर आलम को 9,292 वोट से हराया था।

एक्टर सुशांत को लेकर काफी थे सक्रिय
नीरज सिंह बबलू ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में काफी मुखरता से आवाज उठाई थी। उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से व्यक्तिगत रूप से इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की माँग की थी। वे अपने चचेरे भाई सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में शामिल होने मुंबई भी गए थे।

जेल भी जा चुके हैं नीरज
नीरज कुमार बबलू 1988 में राजनीति में आए।सामाजिक आंदोलन में जेल गए। वो पांच बार विधायक बन चुके हैं। पिछली बार छातापुर में जीत की हैट्रिक भी बनाए थे। वो साल 2005 से लगातार जीतते आ रहे हैं।

10 साल में 14 करोड़ हो गई संपत्ति
ग्रेजुएट हैं। उनपर तीन क्रिमिनल केस इस वक्त चल रहे हैं। बात अगर संपत्ति की करें तो 10 साल में संपत्ति में 991.2% का इजाफा हुआ है। जी हां इसय उनकी संपत्ति 14.08 करोड़ रुपए है। जबकि साल 2005 में उनकी संपत्ति 32.41 लाख रुपए थी। 2010 में 1.07 करोड़ बताई थी। 2015 में 3.53 करोड़ रुपए बताई थी।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar Classroom Viral Video: 'लॉलीपॉप अभी मत खाओ...', टीचर की गंदी बात पर मचा बवाल
Bihar Shocker : स्टेज पर दुल्हन को मारी गोली, ऐसा खतरनाक सीन किसी फिल्मों में भी नहीं!