Chhath Puja 2026: घर पहुंचने की बेताबी, चेहरे पर खुशी... स्टेशन पर छठ को लेकर क्या बोले बिहारी?

Chhath Puja Bihar: छठ पर घर लौटने की लोगों की गजब की बेताबी, आनंद विहार स्टेशन पर उमड़ी भीड़ के बीच बिहारियों के चेहरे पर दिखी खुशी और छलके जज्बात। आखिर छठ को लेकर क्या बोले यात्री? सुनिए उनकी जुबानी!

Share this Video

Chhath Puja 2026: छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो चुकी है। इस महापर्व को लेकर बिहार जाने वाले लोगों में जबरदस्त उत्साह है। दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। किसी को अपनों के पास पहुंचने की जल्दी है, तो कोई छठ की खुशियों में शामिल होने के लिए बेसब्र है। सफर की मुश्किलों के बीच भी चेहरों पर खुशी साफ नजर आ रही है। आखिर छठ को लेकर बिहार लौट रहे लोगों के मन में क्या चल रहा है? घर पहुंचने की उनकी कितनी बेताबी है? सुनिए आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों के दिल की बात और उनके अनमोल जज्बात।

Related Video