71 सीटों पर 1065 प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव, 23 सीटों पर हैं 15 से ज्यादा कैडिडेंट,जाने-कहां से कितने उम्मीदवार

Published : Oct 13, 2020, 08:28 AM ISTUpdated : Oct 13, 2020, 12:27 PM IST
71 सीटों पर 1065 प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव, 23 सीटों पर हैं 15 से ज्यादा कैडिडेंट,जाने-कहां से कितने उम्मीदवार

सार

1091 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। इस बार सबसे अधिक 27 उम्मीदवार गया टाउन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं, जबकि सबसे कम पांच प्रत्याशी कटोरिया (सु) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं। 

पटना (Bihar ) । बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हो रहा है। पहले चरण में 71 सीटों के लिए 28 अक्टूबर को वोटिंग होगी। 26 उम्मीदवारों के नामांकन वापसी के बाद चुनाव मैदान में कुल 1065 प्रत्याशी रह गए हैं। बता दें कि इस चरण में कुल 1354 उम्मीदवारों ने नामांकन किए थे। वहीं, पहले चरण में 23 चुनाव क्षेत्रों में 15 से अधिक उम्मीदवार होने के कारण दो बैलेट यूनिट का प्रयोग किया जाएगा।

इस सीट पर हैं सबसे ज्यादा और सबसे कम प्रत्याशी
1091 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। इस बार सबसे अधिक 27 उम्मीदवार गया टाउन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं, जबकि सबसे कम पांच प्रत्याशी कटोरिया (सु) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं। 

जाने कहां-कितने प्रत्याशी
नाम वापसी के बाद कहलगांव में 14, सुलतानगंज में 13, अमरपुर में 12, धोरैया (सु)में 11, बांका में 19, कटोरिया (सु) में 5, बेलहर में 15, तारापुर में 25, मुंगेर में  15, जमालपुर में 19, सुर्यगढ़ा में 19, लखीसराय में 18, शेखपुरा में 11, बरबीघा में 10, मोकामा में 8, बाढ़ में 18, मसौढी (सु) में 13, पालीगंज में 25, विक्रम में 15, संदेश में 11, बड़हरा में 10, आरा में 15, अगिआंव (सु) में 10, तरारी में 11, जगदीशपुर में  18, शाहपुर में 23 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी तरह ब्रहमपुर में 14, बक्सर में 14, डुमरांव में 18, राजपुर (सु) में 14, रामगढ़ में 12, मोहनियां (सु) में 13, भभुआ में 14, चैनपुर में 19, चेनारी (सु) में 15, सासाराम में 20, करहगर में 20, दीनारा  में 19, नोखा में 15, डेहरी में 14, काराकाट में 13, अरवल में 23, कुर्था में 19, जहानाबाद में 15, घोसी में 11, मखदुमपुर (सु) में 9, गोह में 17, ओबरा में 10, नवीनगर में 13, कुटुंबा (सु) में 14, औरंगाबाद में 9, रफीगंज में 15, गुरुआ में 23, शेरघाटी में 11 इमामगंज (सु) में 10, बाराचट्टी (सु) में 13, बोधगया (सु) में 17, गया टाउन में 27, टेकारी में 23, बेलागंज में 14, अतरी में 11, वजीरगंज में 22, रजौली (सु) में 22, हिसुआ में 8, नवादा में 15, गोविंदपुर में 15, वारसलीगंज में 10, सिकंदरा (सु) में 15, जमुई में 14, झाझा में 10, चकाई में 13 समेत कुल 1065 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

23 विस क्षेत्र में लगाने पड़ेंगे 2 दो बैलेट यूनिट
पहले चरण में 23 चुनाव क्षेत्रों में 15 से अधिक उम्मीदवार होने के कारण दो बैलेट यूनिट का प्रयोग किया जाएगा। ऐसे में बांका में 19, तारापुर में 25, जमालपुर में 19,  सुर्यगढ़ा में 19, लखीसराय में 18, बाढ़ में 18, पालीगंज में 25, जगदीशपुर में 18, शाहपुर में 23, डुमरांव में 18, चैनपुर में 19, सासाराम में 20, करहगर में 20, दीनारा  में 19, अरवल में 23, कुर्था में 19, गोह में 17, गुरुआ में 23, बोधगया (सु) में 17, गया टाउन में 27, टेकारी में 23, वजीरगंज में 22, रजौली (सु) में 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar News: एडमिट कार्ड खोला तो दंग रह गया युवक… अपनी फोटो की जगह दिखा कुत्ता
गर्लफ्रेंड की गंदी फोटो से करता था ब्लैकमेल, देवर के साथ मिलकर बनाया ऐसा प्लान, पुलिस भी हैरान