Holi Special Train : भारतीय रेलवे ने यूपी-बिहार वालों के लिए होली का सबसे बड़ा तोहफा देते हुए 18 स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।   जिसमें आसानी से यात्रियों को कंर्फम टिकट मिल सकेगा। डिटेल जानकारी रेलवे की बेवसाइट पर चेक करें।

लखनऊ/पटना. अक्सर देखा जाता है कि जब कोई बड़ा फेस्टिवल खासकर होली-दिवाली या रक्षावंधन आता है तो ट्रेनों में कई दिन पहले से रिजर्वेशन नहीं मिलता है। सारी ट्रेन फुल हो जाती हैं। आलम यह होता है कि पैर रखने की जगह नहीं मिलती है। लेकिन भारतीय रेलवे ने यूपी-बिहार के यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए 18 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है। साथ ही इनका आने जाने का पूरा शेड्यूल भी जारी किया है।

रेलवा का यूपी बिहार के लोगों को सबसे बड़ा तोहफा

दरअसल, उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने त्यौहार का यह सबसे बड़ा तोहफा दिया है।रेलवे के मुताबिक, यह 18 स्पेटशल ट्रेनें 22 फरवरी से 30 मार्च के बीच 2026 चलेंगी। इन होली स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में सुविधा होगी। वह आराम से अपने घरों को जा सकेंगे।

यात्री यहां चेक करें स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट और शेड्यूल

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि रेलवे ने यह फैसला होली के दौरान यात्रियों सफर में कोई परेशानी नहीं आए और भीड़ को देखते हुए यह ऐलान किया है। ताकि यात्रियं का सफर सुगम हो सके। भारतीय रेलवे फिलहाल, 9 जोड़ी यानी 18 होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करेगा। उन्होंने कहा कि यात्री स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट और पूर्ण शेड्यूल रेलवे की अधिकारिक बेवसाइट्स पर देख सकते हैं।

1. नई दिल्ली, गोरखपुर स्पेशल (04022/04021) - नई दिल्ली से 20 फरवरी, 27 फरवरी और 6 मार्च को दोपहर 2:00 बजे चलेगी. गोरखपुर से वापसी अगले दिन सुबह 7:00 बजे चलेगी।

2. वाराणसी, नई दिल्ली (04209/04210) - वाराणसी से 24 फरवरी से रोजाना रात 10:30 बजे प्रस्थान. नई दिल्ली से वापसी रोजाना शाम 7:25 बजे चलेगी।

3. अयोध्या कैंट, आनंद विहार (04213/04214) - तय तारीखों पर यह ट्रेन, शाम 6:20 बजे अयोध्या से रवाना. रात 8:45 बजे लखनऊ से गुजरते हुए अगले दिन आनंद विहार पहुंच जाएगी।

4. लखनऊ, नई दिल्ली (04203/04204) - लखनऊ से 23 फरवरी और 2 मार्च सुबह 8:05 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। वापसी नई दिल्ली से रात 8:20 बजे होगी।

5. चंडीगढ़, गोरखपुर (04514/04513) - चंडीगढ़ से 26 फरवरी और 5 मार्च रात 11:35 बजे चलेगी, जबकि गोरखपुर से वापसी 27 फरवरी और 6 मार्च को होगी।

बिहार के लिए होली पर स्पेशल ट्रेनें

1. गाड़ी संख्या 09031/09032 उधना-हसनपुर रोड-उधना स्पेशल -उधना-हसनपुर रोड स्पेशल 22 फरवरी से 29 मार्च, 2026 तक प्रत्येक रविवार को उधना से 11.25 बजे खुलकर अगले दिन 10.30 बजे डीडीयू, 14.15 बजे चलेगी।

2. गाड़ी संख्या 07005/07006 चर्लपल्ली-रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल- यह ट्रेन चर्लपल्ली- रक्सौल स्पेशल 23 एवं 28 फरवरी तथा 01 मार्च, 2026 को चर्लपल्ली से 22.00 बजे खुलकर तीसरे दिन 03.50 बजे धनबाद, 10.50 बजे बरौनी, 13.33 बजे दरभंगा रुकते हुए 16.50 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

3. गाड़ी संख्या 09451/09452 गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल - गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल 06 मार्च से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।