
Russia Ukraine War: अब रूस को रोकना होगा! यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को मिला डरावना अलर्ट-लगाई गुहार
Zelenskyy Latest News: रूस यूक्रेन पर किस बड़े हमले की तैयारी में है? जेलेंस्की की नई चेतावनी से बढ़ी दुनिया की चिंता। आखिर क्यों यूक्रेन ने अमेरिका से मांगी और ज्यादा Patriot मिसाइलें?
Russia New Attack on Ukraine: रूस और यूक्रेन के बीच जंग एक बार फिर खतरनाक मोड़ लेती दिखाई दे रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने खुफिया जानकारी के हवाले से चेतावनी दी है कि रूस यूक्रेन पर नए हमलों की तैयारी कर रहा है। जेलेंस्की ने लोगों से एयर रेड और मिसाइल हमले के अलर्ट को गंभीरता से लेने की अपील की है। साथ ही उन्होंने अमेरिका और दूसरे पश्चिमी देशों से यूक्रेन को ज्यादा Patriot एयर डिफेंस मिसाइलें देने की मांग की है। जेलेंस्की का कहना है कि हर Patriot मिसाइल यूक्रेन को मिलने का मतलब रूस के लिए एक मिसाइल कम होना है। दूसरी तरफ NATO की संसदीय सभा में शामिल होने के बाद जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन गठबंधन में शामिल होने की पूरी क्षमता रखता है और यूरोप की सुरक्षा को मजबूत कर सकता है। ऐसे में सवाल है कि क्या रूस का अगला हमला और बड़ा होने वाला है?