MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • अब 8 घंटे नहीं, 3.5 घंटे में काशी दर्शन! दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन होगी गेम चंगेर?

अब 8 घंटे नहीं, 3.5 घंटे में काशी दर्शन! दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन होगी गेम चंगेर?

Delhi Varanasi Bullet Train: दिल्ली से वाराणसी का सफर अब सिर्फ साढ़े तीन घंटे में तय होगा। रेल मंत्री अश्विनी ने दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि अगले 5 साल में यह परियोजना पूरी की जाएगी, जिससे यूपी की तस्वीर बदलेगी।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Feb 03 2026, 07:53 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
दिल्ली से वाराणसी अब सिर्फ साढ़े तीन घंटे! बुलेट ट्रेन कॉरिडोर से बदलेगा यूपी का ट्रांसपोर्ट नक्शा
Image Credit : Gemini

दिल्ली से वाराणसी अब सिर्फ साढ़े तीन घंटे! बुलेट ट्रेन कॉरिडोर से बदलेगा यूपी का ट्रांसपोर्ट नक्शा

भारत में रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक खुशखबरी सामने आई है। दिल्ली से काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी तक का सफर, जो अभी 8 घंटे से भी ज्यादा समय लेता है, आने वाले वर्षों में महज साढ़े तीन घंटे में पूरा किया जा सकेगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को एनसीआर मुख्यालय और डीआरएम कार्यालय के साथ वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली–वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को लेकर सरकार की मंशा साफ कर दी।

रेल मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब सरकार की प्राथमिकता इस रूट पर हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। यह परियोजना केवल यात्रा समय घटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे उत्तर प्रदेश के धार्मिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलने वाली है।

25
मथुरा से अयोध्या तक, आस्था और अर्थव्यवस्था का हाई-स्पीड कॉरिडोर
Image Credit : Gemini

मथुरा से अयोध्या तक, आस्था और अर्थव्यवस्था का हाई-स्पीड कॉरिडोर

दिल्ली–वाराणसी बुलेट ट्रेन परियोजना का प्रारंभिक सर्वे वर्ष 2021 में शुरू किया गया था। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार यह हाई-स्पीड कॉरिडोर उत्तर प्रदेश के उन शहरों को जोड़ेगा, जो धार्मिक आस्था, पर्यटन और व्यापार तीनों दृष्टियों से बेहद अहम हैं। प्रस्तावित प्रमुख स्टेशनों में मथुरा और आगरा, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज और अंत में वाराणसी शामिल हैं।

मथुरा और आगरा जहां अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और व्यापार के केंद्र हैं, वहीं लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक धुरी है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ी है, जबकि प्रयागराज संगम और कुम्भ जैसे विशाल आयोजनों के कारण पहले से ही देश-दुनिया के नक्शे पर है। बुलेट ट्रेन इन सभी शहरों को एक हाई-स्पीड नेटवर्क में पिरो देगी।

Related Articles

Related image1
6 हजार साल पुराना भारत का शहर, अब सरकार बनाएगी राखीगढ़ी को ग्लोबल हेरिटेज
Related image2
Success Story: साइकिल से इंटरनेशनल यूथ आइकॉन बने बागपत के अमन कुमार, युवाओं के लिए मिसाल
35
DPR तैयार, वाराणसी–सिलीगुड़ी भी सरकार की प्राथमिकता
Image Credit : Gemini

DPR तैयार, वाराणसी–सिलीगुड़ी भी सरकार की प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस समय दिल्ली–वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए डीटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है। इसके साथ ही सरकार की नजर वाराणसी–सिलीगुड़ी हाई-स्पीड कॉरिडोर पर भी है, जिससे पूर्वी भारत को भी तेज रफ्तार रेल नेटवर्क से जोड़ा जा सके।

रेल मंत्रालय ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अगले पांच वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। अधिकारियों का मानना है कि इसके पूरा होते ही निवेश, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

45
प्रयागराज बनेगा आधुनिक ट्रांसपोर्ट हब
Image Credit : x

प्रयागराज बनेगा आधुनिक ट्रांसपोर्ट हब

इस परियोजना का सबसे बड़ा असर प्रयागराज पर देखने को मिल सकता है। अभी तक प्रयागराज को मुख्य रूप से एक धार्मिक नगरी के रूप में देखा जाता रहा है, लेकिन बुलेट ट्रेन कनेक्टिविटी के बाद यह शहर एक आधुनिक ट्रांसपोर्ट हब के रूप में उभर सकता है।

हर साल संगम पर उमड़ने वाली करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण यातायात पर जो दबाव पड़ता है, वह काफी हद तक कम होगा। दिल्ली से एक ही दिन में प्रयागराज और वाराणसी जाकर वापस लौटना संभव होने से आईटी, प्रोफेशनल और सर्विस सेक्टर से जुड़े लोग इन शहरों में बसने के विकल्प पर गंभीरता से विचार कर सकेंगे।

55
किसानों को मुआवजा और रोजगार का भरोसा
Image Credit : Gemini

किसानों को मुआवजा और रोजगार का भरोसा

परियोजना को लेकर जमीन अधिग्रहण की चर्चाओं के बीच रेल मंत्रालय ने यह भी साफ किया है कि विकास की इस प्रक्रिया में स्थानीय किसानों के हितों की अनदेखी नहीं की जाएगी। उन्हें उचित मुआवजा देने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एनसीआर के जीएम नरेंद्र सिंह पाल, सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी समेत कई वरिष्ठ रेल अधिकारी मौजूद रहे। रेल मंत्रालय का आकलन है कि बुलेट ट्रेन परियोजना न केवल यात्रा समय को घटाएगी, बल्कि उत्तर प्रदेश की जीडीपी में भी उल्लेखनीय योगदान देगी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पत्नी का बेडरूम कांड हिडन कैमरे में कैद, बिस्तर पर चीखता रहा पति और उसने पार की हद
Recommended image2
6 हजार साल पुराना भारत का शहर, अब सरकार बनाएगी राखीगढ़ी को ग्लोबल हेरिटेज
Recommended image3
Success Story: साइकिल से इंटरनेशनल यूथ आइकॉन बने बागपत के अमन कुमार, युवाओं के लिए मिसाल
Recommended image4
चौंकिए नहीं, कार चलाते वक्त नहीं पहना हेलमेट तो कट सकता है चालान, जानिए ये कैसे?
Recommended image5
UP Pharma Conclave 1.0: योगी मॉडल से बदली यूपी की छवि, वैश्विक फार्मा लीडर्स ने की सराहना
Related Stories
Recommended image1
6 हजार साल पुराना भारत का शहर, अब सरकार बनाएगी राखीगढ़ी को ग्लोबल हेरिटेज
Recommended image2
Success Story: साइकिल से इंटरनेशनल यूथ आइकॉन बने बागपत के अमन कुमार, युवाओं के लिए मिसाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved