सीएम नीतीश ने कहा-जब लोग लालटेन के सहारे थे तब था जंगल राज, अब है कानून का राज

नीतीश कुमार ने कहा कि हमने बिना किसी भेदभाव के सबका विकास किया। हमने 1.20 करोड़ महिलाओं को जीविका से जोड़कर रोजगार दिया, उन्हें आत्मनिर्भर बनाया। आज महिला और पुरुष दोनों मिलकर बिहार के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Oct 22, 2020 7:37 AM IST / Updated: Oct 22 2020, 02:24 PM IST

पटना (Bihar) । बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे हैं। वे सीवान के बाद मुजफ्फरपुर जिले के पारू में चुनावी जनसभा को संबोधित किए। जहां अपनी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए आरजेडी (RJD) पर निशाना साधना जारी है। कहा पहले जंगल राज था, जब लोग लालटेन के सहारे थे। लेकिन, हमने कानून का राज कायम किया। पहले बिहार देश में अपराध के मामले में नंबर वन पर था, आज 23वें स्थान पर है। हमें मौका मिला तो हमने सुशासन कायम कर के दिखाया। न्याय के साथ विकास किया। किसी तबके के साथ भेदभाव नहीं किया।

कुछ लोगों को परिवार की हैं चिंता
सीएम नीतीश ने लालू-राबड़ी पर चुटकी लेते हुए कहा कि कुछ लोगों को अपने परिवार की चिंता है। कुछ लोगों को सेवा से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा, कुछ लोगों को काम की जानकारी तो है नहीं, जो मन में आता है, बोलते हैं। पहले राज्य का क्या हाल था और आज क्या है, यह किसी से छिपा नहीं है।

वंचित तबकों तक शिक्षा पहुंचाई
नीतीश कुमार ने कहा कि हमने बिना किसी भेदभाव के सबका विकास किया। हमने 1.20 करोड़ महिलाओं को जीविका से जोड़कर रोजगार दिया, उन्हें आत्मनिर्भर बनाया। आज महिला और पुरुष दोनों मिलकर बिहार के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं।

Share this article
click me!