रामविलास पासवान की मौत पर राजनीति शुरू, JDU ने पूछा- 3 महीने से भर्ती थे, क्यों नहीं जारी हुई बुलेटिन?

Published : Oct 31, 2020, 04:16 PM IST
रामविलास पासवान की मौत पर राजनीति शुरू, JDU ने पूछा- 3 महीने से भर्ती थे, क्यों नहीं जारी हुई बुलेटिन?

सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री के इलाज को लेकर सवाल पूछे गए हैं। जेडीयू ने पूछा कि रामविलास पासवान तीन महीने से अस्पताल में भर्ती थे, आखिर क्यों उनका डेली हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया जा रहा था। 

पटना। बिहार में विधानसभा की जंग में अब निजी आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। जेडीयू नेताओं ने आज पटना में एलजेपी चीफ चिराग पासवान कई गंभीर आरोप लगाए। पूर्व केंद्रीय मंत्री के इलाज को लेकर भी सवाल पूछे गए हैं। जेडीयू ने पूछा कि रामविलास पासवान तीन महीने से अस्पताल में भर्ती थे, आखिर क्यों उनका डेली हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया जा रहा था। पासवान का 8 अक्तूबर को दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। 

जेडीयू नेता दानिश रिजवान ने चिराग से सवाल पूछा- "पहले अपने पिता की मौत की जांच करवाएं कि एक केंद्रीय मंत्री तीन महीने से एक अस्पताल में भर्ती थे। उनका डेली बुलेटिन क्यों नहीं जारी होता था? कौन थे वे लोग जिन्होंने मेडिकल अफसरों को ऐसा करने से रोका था?" 

चिराग तेजस्वी का आंतरिक गठबंधन 
बिहार में नीतीश कुमार और चिराग पासवान का झगड़ा नाजुक मोड़ पर आ गया है। जेडीयू ने शनिवार को चिराग पासवान पर राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए तेजस्वी यादव की शरण मे चले जाने का आरोप लगाया। दानिश रिजवान ने आरोप लगाया- "चिरगा पासवान और तेजस्वी यादव का आंतरिक गठबंधन हो चुका है जिसकी चर्चा हर गली नुक्कड़ पर है। इसका असर आप जाकर राघोपुर में देख सकते हैं। वहां ये दोनों मिलकर जनता को बरगला रहे हैं, लेकिन जनता समझदार है।"

अस्तित्व बचाने तेजस्वी का पैर छू रहे चिराग 
रिजवान ने कहा- "जंगलराज के शुभचिंतक चिराग पासवान जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। चिराग अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए तेजस्वी यादव के चरण स्पर्श कर रहे हैं। चिराग पासवान और तेजस्वी जी का आंतरिक गठबंधन है। रावण की गोद में बैठकर एक इंसान रामराज्य की बात कर रहा है।" जेडीयू नेता ने आरजेडी की रैलियों में महिलाओं के नहीं आने को लेकर भी सवाल पूछा। उन्होंने पूछा- "क्या तेजस्वी की किसी रैली में आपको लड़कियां, महिलाएं दिखती हैं, नौकरी मांगती हैं? नहीं ! क्यों, क्योंकि उन्हें याद है गौतम और सीमा विश्वास के चेहरे; उनके मन में आज भी उस युग का खौफ कायम है।"

चिराग ने कटवाया पासवान के दामाद का टिकट 
जेडीयू नेता ने आरोप लगाया कि चिराग पासवान के कहने पर ही पासवान के दामाद को आरजेडी से टिकट नहीं मिला। रामविलास जी को लगा था कि आरजेडी उनके दामाद को टिकट देगी। लेकिन चिराग पासवान ने मना कर दिया। क्योंकि चिराग को डर था कि वे जीत जाएंगे और पार्टी कब्जा लेंगे।" इस दौरान पार्टी नेता नीरज कुमार ने दावा किया कि बिहार में 7 निश्चय से बदलाव हुए हैं, उसकी तारीफ हर मंच पर चिराग ने पहले की है। लेकिन अब उन्हें 7 निश्चय बर्दाश्त नहीं हो रहा है।" यह भी दावा किया कि दूसरे चरण की वोटिंग के साथ ही बिहार में एनडीए सरकार का बनना तय हो जाएगा। 

बताते चलें कि पहले चिरगा पासवान बिहार एनडीए का हिस्सा थे। लेकिन चुनाव से ठीक पहले नीतीश पर सवाल उठाते हुए बाहर चले आए। चिराग ने जेडीयू कोटे पर उम्मीदवार उतारे हैं। चुनाव बाद वो बीजेपी संग सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। एलजेपी का पूरा कैम्पेन नीतीश के विरोध में है। हर सभा में नीतीश के कामकाज पर सवाल उठा रहे हैं। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

BSEB 12th Result 2026 : बिहार 12वीं टॉपर बनेंगे लखपति, नीतीश सरकार देगी सीधा इतना कैश
BSEB 12th Result 2026: साइंस टॉपर बना यह छात्र, टॉपर्स की लिस्ट आई सामने