लालू यादव को बड़ा झटका: आज जेल से नहीं आएंगे बाहर, छठ के बाद होगी जमानत याचिक पर सुनवाई

Published : Nov 06, 2020, 09:29 AM ISTUpdated : Nov 06, 2020, 01:01 PM IST
लालू यादव को बड़ा झटका: आज जेल से नहीं आएंगे बाहर, छठ के बाद होगी जमानत याचिक पर सुनवाई

सार

चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ दुमका कोषागार से गबन के मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से हुई सुनवाई में कोर्ट 27 नवंबर तक टाल दिया है। मतलब लालू यादव फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे। उनकी जमानत याचिका पर अब छठ महापर्व के बाद सुनवाई होगी।

पटना (Bihar ) . चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ दुमका कोषागार से गबन के मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से हुई सुनवाई में कोर्ट 27 नवंबर तक टाल दिया है। मतलब लालू यादव फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे। उनकी जमानत याचिका पर अब छठ महापर्व के बाद सुनवाई होगी।

बता दें कि बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव रांची जेल में बंद हैं। वे 42 माह से जेल में अपने गुनाहों की सजा काट रहे हैं। वहीं, उन्होंने किडनी, हृदय रोग और शुगर सहित 16 तरह की बीमारियां होने का भी दावा किया गया था। 

झारखंड में चल रहे पांच मामले
लालू प्रसाद यादव पर कुल पांच मामले झारखंड में चल रहे हैं, जिसमें से उन्हें चाईबासा के दो, देवघर व दुमका के एक-एक मामले में सजा मिली है। वहीं, डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में अभी निचली अदालत में सुनवाई चल रही है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: बिहार-झारखंड में बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट
Bihar Education: बिहार में खुलेंगे 211 नए डिग्री कॉलेज और 511 मॉडर्न स्कूल, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान