कांग्रेस के मुस्लिम विधायक ने ली संस्कृत में शपथ, बोले- संस्कृत हमारे देश की प्रमुख भाषा

Published : Nov 23, 2020, 07:04 PM IST
कांग्रेस के मुस्लिम विधायक ने ली संस्कृत में शपथ, बोले- संस्कृत हमारे देश की प्रमुख भाषा

सार

बिहार विधानसभा में शपथ के दौरान कांग्रेस के मुस्लिम विधायक शकील अहमद ने संस्कृत में शपथ लेकर मिसाल कायम की है। कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने विधानसभा में शपथ के दौरान संस्कृत में शपथ लिया।

पटना. बिहार विधानसभा में शपथ के दौरान कांग्रेस के मुस्लिम विधायक शकील अहमद ने संस्कृत में शपथ लेकर मिसाल कायम की है। कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने विधानसभा में शपथ के दौरान संस्कृत में शपथ लिया। इसके पहले ही AIMIM के विधायक अख्तरुल इमान ने हिंदुस्तान शब्द पर आपत्ति जताकर जो बवाल मचाया, उसके बाद कांग्रेस के एक मुस्लिम विधायक द्वारा संस्कृत में शपथ चर्चा का विषय बना हुआ है।

कदमा से कांग्रेस के विधायक शकील अहमद ने सदन की सदस्यता की शपथ संस्कृत भाषा में ली। शकील अहमद ने संस्कृत में शपथ लेकर सबको चौंका दिया। सदन के बाहर निकलने पर मीडिया से बातचीत में शकील अहमद ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है और यहां सभी जुबान बोली जाती हैं। संस्कृत भी भारत की भाषा है और मैंने इसीलिए संस्कृत में शपथ ली।

इस युवा विधायक ने भी ली शपथ 
चेतन आनंद पहली बार विधायक बने हैं। चेतन की उम्र महज 29 साल है। चेतन आनंद के पिता आनन्द मोहन 33 की उम्र में पहली बार विधायक बने थे। चेतन के पिता आनंद मोहन और मां लवली आनंद दोनों बिहार के राजनीति से जुड़े हैं और सांसद रह चुके हैं। इस बार के चुनाव में लवली आनंद और चेतन दोनों मैदान में थे। दोनों को राजद ने टिकट दिया था। लवली आनंद भले ही सहरसा से हार गयी हों, लेकिन चेतन ने राजद उम्मीदवार के तौर पर शिवहर से जीत हासिल की है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कांग्रेस को झटका-BJP को बड़ी खबर का इंतजार, 6 MLA दे सकते हैं जोर का झटका
Patna Weather Today: पटना में 15 जनवरी को कितना बदलेगा मौसम? जानिए कोहरा, ठंड और धूप का पूरा हाल