राहुल गांधी ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी ने किया सेना का अपमान,बताए चाइना को हिंदुस्तान से कब बाहर करेंगे

Published : Oct 23, 2020, 01:34 PM ISTUpdated : Oct 23, 2020, 04:23 PM IST
राहुल गांधी ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी ने किया सेना का अपमान,बताए चाइना को हिंदुस्तान से कब बाहर करेंगे

सार

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम ये बताइए कि चाइना को हिंदुस्तान से कब बाहर करेंगे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का क्या फायदा हुआ? उन्होंने कहा कि गरीब का पैसा हिंदुस्तान के अमीरों के खाते में गया। अंबानी और अडानी के लिए नरेंद्र मोदी रास्ता साफ कर रहे हैं। आने वाले समय में हिंदुस्तान के पूंजीपतियों के पास गरीबों के पैसे होंगे।   

पटना (Bihar) । बिहार विधानसभा चुनाव को प्रचार का दौर तेज हो गया है। आज राहुल गांधी ने भी चुनावी सभा की। नवादा के हिसुआ में उन्होंने कहा कि जब बिहार के युवा सैनिक शहीद हुए उस दिन प्रधानमंत्री ने क्या किया। प्रधानमंत्री ने सेना का अपमान किया। पीएम ये बताइए कि चाइना को हिंदुस्तान से कब बाहर करेंगे। उन्होंने कहा कि गरीब का पैसा हिंदुस्तान के अमीरों के खाते में गया। अंबानी और अडानी के लिए नरेंद्र मोदी रास्ता साफ कर रहे हैं। आने वाले समय में हिंदुस्तान के पूंजीपतियों के पास गरीबों के पैसे होंगे। पीएम बताए नोटबंदी का क्या फायदा हुआ? 

बिहार में मोदी को मिलेगा जवाब
राहुल गांधी ने कहा कि बिहार का विकास करने वाली सरकार लानी है। बिहार इसबार सच्चाई को पहचानने जा रहा है। सही जवाब इसबार नरेंद्र मोदी को मिलेगा। 

10 लाख नौजवानों के लिए चलाऊंगा पहली कलम
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में घूसखोरी बढ़ी है। बिना घूस के कोई काम नहीं होता है। 15 साल में बिहार में क्या हुआ ये सब को पता है। जिनके पास रोजगार था उनसे भी मोदी-नीतीश ने छीन लिया। सत्ता में आया तो मेरी पहली कैबिनेट में मेरी कलम दस लाख नौजवानों को रोजगार देने के लिए चलेगी।


राहुल ने कहा-आइए, इस झूठ और कुशासन से पीछा छुड़ाएं
बिहार आगमन से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘तुम्हारे दावों में बिहार का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं, ये दावा किताबी है। कोरोना हो या बेरोजगारी, झूठे आंकड़ों से पूरा देश परेशान है। आज बिहार में आपके बीच रहूंगा। आइए, इस झूठ और कुशासन से पीछा छुड़ाएं। 

पूर्णिया में नहीं मिली सभा की इजाजत
पूर्णिया में राहुल गांधी की सभा नहीं होगी। कांग्रेस विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा ने बताया कि पहले तीन चुनावी सभाएं होनी थी। लेकिन, पूर्णिया एयरबेस पर निर्माण कार्य चलने की वजह से पूर्णिया में प्लेन को लैंड करने की अनुमति नहीं मिली इस वजह से पूर्णिया की सभा का कार्यक्रम तय नहीं हो पाया। 


 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म
Jan Suraj MLC Election: बिहार विधान परिषद में प्रशांत किशोर की पार्टी की एंट्री, कांग्रेस को बड़ा झटका