- Home
- News
- 'क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात
'क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात
Bihar Sharabbandi : बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है। लेकिन अब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले हैं। तो चर्चा हो रही है कि क्या बिहार में फिर से शराब शुरू हो जाएगी। नीतीश सरकार के एक मंत्री ने शराबबंदी पर बड़ा बयान दिया है।

बिहार में सियासी उठापटक के बीच शराबबंदी की चर्चा
बिहार में सियासी उठापटक जारी है। नीतीश कुमार अब प्रदेश की राजनीति छोड़कर दिल्ली जा रहे हैं। वहीं कल 8 मार्च को उनके बेटे निशांत कुमार जेडीयू में एंट्री करेंगे। एक तरफ जहां कुछ लोग नीतीश के राज्यसभा जाने को लेकर ठीक मान रहे हैं तो वहीं कुछ लोग दुखी भी हैं। इतना ही नहीं उनके कई मंत्री-विधायक आंसू तक बहा रहे हैं। इसी बीच नीतीश सरकार एक मंत्री शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
बिहारशरीफ में मंत्री ने शराबबंदी पर कही बड़ी बात
दरअसल बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार आज 7 मार्च को बिहारशरीफ के दौरे पर थे। इसी दौरान एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसकी चर्चा पटना तक हो रही है। उन्होंने कहा कि जब तक नीतीश कुमार हैं, बिहार में शराबबंदी नहीं हटेगी। लोग यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर मंत्री अचानक शराबबंदी को लेकर मंत्री ने क्यों बयान दिया है। क्या अब नीतीश कुमार के दिल्ली जाते ही यहां शराब मिलने लगेगी।
बिहार में दूसरा सीएम बनते ही मिलेगी शराब?
बिहार में कुछ लोगों का मानना है कि नीतीश कुमार के जाते ही कोई और सीएम की कुर्सी पर कोई बैठेगा तो क्या फिर बिहार में शराब शुरू हो जाएगी। इतना ही नहीं इस खबर से महिलाएं खासी चिंता में हैं कि कहीं फिर से शराब नहीं मिलने लगे। इस दौरान कई मीडिया हाउस ने बिहार की महिलाओं से बात भी की तो वह चिंतित नजर आईं।
बिहार में कबसे लागू है पूर्ण रूप से शराबबंदी
बता दें कि बिहार में अप्रैल 2016 से पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू है। अगर किसी के पास शराब की एक भी बोतल मिलती है तो इसे अवैध माना जाता है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होती है। इतना ही नहीं जेल जाने तक की सजा का प्रावधान है। फिलहाल वर्तमान में सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं किया है, जिससे शराबबंदी खत्म होने की बात हो। हालांकि यह अलग बात है कि इसको लेकर समय-समय पर इसके कानून में ढील या समीक्षा की मांग उठती रहती है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

