राजनाथ सिंह ने बिहार के जवानों को किया सलाम, कहा- एक इंच जमीन भी कब्जा नहीं सकती दुनिया की कोई ताकत

Published : Oct 31, 2020, 04:38 PM IST
राजनाथ सिंह ने बिहार के जवानों को किया सलाम, कहा- एक इंच जमीन भी कब्जा नहीं सकती दुनिया की कोई ताकत

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर देश और सेना का मनोबल गिराने का आरोप लगाया। पुलवामा की घटना के बहाने कांग्रेस समेत विपक्ष पर तीखा हमला किया और कहा कि झूठ बोलने वाली पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए। 

वैकुंठपुर/बनियापुर/पटना। एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में बिहार विधानसभा कैम्पेन के लिए आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर देश और सेना का मनोबल गिराने का आरोप लगाया। पुलवामा की घटना के बहाने कांग्रेस समेत विपक्ष पर तीखा हमला किया और कहा कि झूठ बोलने वाली पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए। राजनाथ सिंह ने दावा किया कि एनडीए के सत्ता में रहते हुए दुनिया की कोई ताकत भारत की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नैन कर सकती। 
 
लद्दाख की गलवान घाटी में बिहार रेजिमेंट के जवानों के शौर्य और शहादत को नमन करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा- "बिहार रेजिमेंट के जवानों ने गलवान में भारत माता के स्वाभिमान की रक्षा की और यहां तक कि अपने प्राणों का बलिदान किया। ऐसे बहादुर जवानों के प्रति मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।" रक्षा मंत्री ने कहा- "मैं आपको यक़ीन दिलाता हूं कि दुनिया की कोई भी ताकत एक इंच ज़मीन पर कब्जा नहीं कर सकती। कांग्रेस को हो क्या गया है। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के मुद्दे पर क्या पूरे देश को एकजुट नहीं होना चाहिए।"
 
सबूत मांग रहे थे, अब माफी मांगे कांग्रेस  
सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांग रहे विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा- "पुलवामा की घटना के बाद बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक हुई। कांग्रेस सुबूत मांग रही थी। अब पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में हुई बहस से स्थिति स्पष्ट हो गई। वहां के मंत्री कह रहे थे पुलवामा में हुई घटना में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का हाथ है। अब तो कांग्रेस को माफ़ी मांगनी चाहिए।"

कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप 
राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया, "कुछ विरोधी राजनीतिक पार्टियां जनता को गुमराह कर रही हैं। कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि भारत की 1200 किमी भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। जबकि हमारी सेना के बहादुर जवानों ने अदभुत शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया है और देश के मान, सम्मान, स्वाभिमान की रक्षा की। हमें उस पर गर्व होना चाहिए।" रक्षा मंत्री ने गरीबों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के काम को देखते हुए बिहार में एनडीए की मज़बूत सरकार बनाने की अपील की। 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल